SSC Phase 14 Exam Date 2026: एसएससी फेज-14 परीक्षा तिथि जारी, यहां से देखें

SSC Phase 14 Exam Date 2026 Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शेड्यूल से जुड़ा नोटिस देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी की जाएगी।

SSC Phase 14 Exam Date 2026 Overview

Recruitment OrganizationStaff Selection Commission (SSC)
Exam NameSelection Posts Phase-XIV/2026 Examination
Advt No.Phase-XIV/2026/Selection Posts
Vacancies3003 Posts
Job LocationAll India
Exam ModeOnline CBT (Computer Based Exam)
Application Dates13 April to 04 May 2026
SSC Phase XIV Exam Date16 September to 26 September 2026
Admit Card Release DateAvailable Soon (A few days before exam)
Official Websitessc.gov.in

SSC Phase 14 Exam Date 2026 Latest News

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती के तहत कुल 3003 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अप्रैल से 4 मई 2026 तक भरवाए गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मैट्रिक (10th), इंटरमीडिएट (12th) और ग्रेजुएशन (Graduation) स्तर के पदों के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है।

आयोग द्वारा जारी अधिकारिक नोटिस के अनुसार एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज XIV कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक विभिन्न पारियों में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी परीक्षा शहर की जानकारी (Exam City) और एडमिट कार्ड देख सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

How to Check SSC Phase 14 Exam Date 2026

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर ‘Notice Board’ या ‘Important Notice’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ “Selection Posts Examination Phase-XIV/2026 Exam Schedule Notice” लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने परीक्षा तिथियों से संबंधित PDF नोटिस खुल जाएगा।
  • नोटिस में अपनी परीक्षा तिथि की जांच करें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

SSC Phase 14 Exam Date 2026 Important Links

SSC Phase XIV Exam Date NoticeDownload Notice PDF
Official Websitessc.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram