Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA – Group B Non-Gazetted) के 250 रिक्त पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती का उद्देश्य उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री में प्रशासनिक कार्यों को सुगम एवं प्रभावी बनाना है। सुप्रीम कोर्ट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 (रात 11:55 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थासुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (Supreme Court of India)
पद का नामजूनियर कोर्ट असिस्टेंट (Junior Court Assistant – JCA)
विज्ञापन संख्याF.6/2026-SC (RC)
कुल पद250 पद (संभावित)
वेतनमानपे मैट्रिक्स लेवल-6 (प्रारंभिक बेसिक पे ₹35,400/- प्लस भत्ते)
नौकरी का स्थाननई दिल्ली
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की तिथि07 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटsci.gov.in

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026 Vacancy Details

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (Group-B Non-Gazetted) के कुल 250 संभावित पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। पदों की संख्या आवश्यकतानुसार परिवर्तित की जा सकती है।

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026 Important Dates

सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2026 का आधिकारिक विज्ञापन 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना फॉर्म जमा करें।

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती प्रक्रिया में सामान्य (General/Unreserved) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹1500/- रखा गया है। जबकि एससी (SC), एसटी (ST), ओबीसी (OBC-NCL), पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) एवं दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹750/- निर्धारित किया गया है। बैंक चार्ज का भुगतान अलग से करना होगा और शुल्क केवल UCO Bank पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जाएगा।

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026 Age Limit

सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आयु सीमा की गणना 01 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के विभागीय कर्मचारियों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं रखी गई है।

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026 Educational Qualification

पद का नामकुल पदयोग्यता
जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA)250मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं कंप्यूटर पर 35 w.p.m. की अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान।

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026 Selection Process

सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, वर्णनात्मक (Descriptive) परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके पश्चात दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) एवं मेडिकल परीक्षण होगा।

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026 Exam Pattern

परीक्षा / टेस्ट का नामअवधिकुल अंकन्यूनतम क्वालीफाइंग अंक
1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र (Objective Type Test – 100 Questions)1½ घंटे10050
2. कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड टेस्ट (35 w.p.m.)10 मिनट5025
3. लिखित वर्णनात्मक परीक्षा (Comprehension, Precis & Essay)2 घंटे10050
4. साक्षात्कार (Interview)–2513
  • ऑब्जेक्टिव परीक्षा में 20 प्रश्न जनरल इंग्लिश, 15 जनरल एप्टीट्यूड, 15 जनरल नॉलेज, 15 भारतीय संविधान के न्यायिक प्रावधान, 10 सुप्रीम कोर्ट रूल्स 2013, 10 सुप्रीम कोर्ट ऑफिसर्स & सर्वेंट्स रूल्स 1961, और 15 प्रश्न कंप्यूटर नॉलेज के होंगे।
  • कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में केवल 3% गलतियों (Mistakes) की छूट दी जाएगी।
  • वर्णनात्मक परीक्षा पूरी तरह से अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी।
  • प्रत्येक चरण को उत्तीर्ण करने के लिए निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • अंतिम चयन सूची सभी चरणों में प्राप्त अंकों और मेरिट के आधार पर तैयार की जाएगी।

How to Apply Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाना है।
  • होम पेज पर ‘Recruitment’ सेक्शन में जाएं और जूनियर कोर्ट असिस्टेंट 2026 विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें।
  • पूरा नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें और एलिजिबिलिटी चेक करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर तथा 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और जाति प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान UCO Bank ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से करें।
  • सभी दर्ज जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026 Important Links

Start Online Application Form07 October 2026
Last Date Online Application Form28 October 2026 (11:55 PM)
Apply OnlineApply Online (Link Active on 07 Oct)
Official NotificationDownload PDF Notification
Official Websitesci.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram