Chandigarh District Court Recruitment 2026: चंडीगढ़ जिला अदालत में 8वीं पास के लिए 32 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Chandigarh District Court Recruitment 2026: चंडीगढ़ जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय, चंडीगढ़ ने गेट कीपर, चौकीदार और पार्किंग अटेंडेंट के कुल 32 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हिंदी या पंजाबी भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है। भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से मांगे गए हैं। खास बात यह है कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 23 नवंबर 2026 शाम 5:00 बजे कर दी गई है। जो उम्मीदवार पहले ही आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

Chandigarh District Court Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थाजिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय, चंडीगढ़
पद का नामगेट कीपर, चौकीदार एवं पार्किंग अटेंडेंट
विज्ञापन संख्याEmployment Notice No. 1 of 2026
कुल पद32
नौकरी का स्थानचंडीगढ़
नौकरी का प्रकारसंविदा आधार (शुरुआत में 89 दिन)
वेतनचंडीगढ़ प्रशासन के उपायुक्त द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
अंतिम तिथि23 नवंबर 2026, शाम 5:00 बजे
आधिकारिक वेबसाइटchandigarh.dcourts.gov.in

Chandigarh District Court Recruitment 2026 Vacancy Details

इस भर्ती के तहत चंडीगढ़ जिला अदालत परिसर की मल्टी लेवल पार्किंग में कुल 32 कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। पदों का विवरण नीचे दिया गया है।

पद का नामकुल पद
गेट कीपर (Gate Keeper)8
चौकीदार (Chowkidar)6
पार्किंग अटेंडेंट (Parking Attendant)18
कुल32

Chandigarh District Court Recruitment 2026 Important Dates

चंडीगढ़ जिला अदालत भर्ती का नोटिफिकेशन 2 नवंबर 2026 को जारी किया गया था। पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार 23 नवंबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इंटरव्यू या स्किल असेसमेंट टेस्ट की तारीख बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Chandigarh District Court Recruitment 2026 Application Fee

आधिकारिक भर्ती नोटिस में किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस और आवेदन फॉर्म में दिए गए निर्देश जरूर देख लें।

Chandigarh District Court Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। चंडीगढ़ प्रशासन के निर्देशों के अनुसार ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Chandigarh District Court Recruitment 2026 Educational Qualification

गेट कीपर, चौकीदार और पार्किंग अटेंडेंट तीनों पदों के लिए उम्मीदवार का मिडिल स्टैंडर्ड यानी 8वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को हिंदी या पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

पद का नामपदों की संख्याशैक्षणिक योग्यता
गेट कीपर88वीं पास एवं हिंदी/पंजाबी का ज्ञान
चौकीदार68वीं पास एवं हिंदी/पंजाबी का ज्ञान
पार्किंग अटेंडेंट188वीं पास एवं हिंदी/पंजाबी का ज्ञान

Chandigarh District Court Recruitment 2026 Salary

चयनित उम्मीदवारों को वेतन चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के उपायुक्त द्वारा समय-समय पर निर्धारित दरों के अनुसार दिया जाएगा। ये नियुक्तियां शुरुआत में 89 दिनों के लिए संविदा आधार पर होंगी, जिन्हें जरूरत और संबंधित आदेशों के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

Chandigarh District Court Recruitment 2026 Selection Process

इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का उल्लेख नहीं किया गया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार चयन आवेदन पत्रों की जांच के बाद इंटरव्यू या स्किल असेसमेंट टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

  • आवेदन पत्रों की जांच (Scrutiny of Applications)
  • इंटरव्यू / स्किल असेसमेंट टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

How to Apply Chandigarh District Court Recruitment 2026

चंडीगढ़ जिला अदालत भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना होगा। उम्मीदवार संबंधित पद का निर्धारित आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसे भरें और जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले जमा करवाएं। आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले चंडीगढ़ जिला अदालत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Recruitments Section में जाकर संबंधित भर्ती का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जरूर लिखें।
  • फॉर्म पर एक स्व-सत्यापित पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो चिपकाएं और दूसरी फोटो फॉर्म के साथ स्टेपल करें।
  • शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, आरक्षित श्रेणी (यदि लागू हो) और फोटो पहचान पत्र के स्व-सत्यापित दस्तावेज संलग्न करें।
  • भरा हुआ आवेदन फॉर्म स्वयं जाकर, डाक या कूरियर के माध्यम से इस पते पर भेजें: जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 43, चंडीगढ़।
  • आवेदन कार्यालय में 23 नवंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक पहुंच जाना चाहिए।
  • यदि एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना है तो प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन फॉर्म जमा करें। पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

Chandigarh District Court Recruitment 2026 Important Links

आवेदन की अंतिम तिथि23 नवंबर 2026 (शाम 5:00 बजे)
ऑफिशियल नोटिफिकेशनDownload PDF
आवेदन फॉर्मRecruitment Page
आधिकारिक वेबसाइटDistrict Court Chandigarh
सभी लेटेस्ट सरकारी नौकरियांiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram