IBPS Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस बैंक क्लर्क भर्ती का 11403 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

IBPS Clerk Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन (CRP CSA-XVI) जारी कर दिया है। इसके तहत देश के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। IBPS CSA भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 अगस्त 2026 से शुरू होकर 21 अगस्त 2026 तक चलेगी।

IBPS Clerk Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationInstitute of Banking Personnel Selection (IBPS)
Post NameCustomer Service Associate (CSA)
Exam NameCRP CSA-XVI (Vacancies of 2027-28)
VacanciesState-wise / Bank-wise (As per Notification)
Salary/ Pay ScaleBasic Pay: ₹24,050 – ₹64,480 (Plus Allowances)
Job LocationAll India
Mode of ApplyOnline
Application Form Filling Date01 August 2026 to 21 August 2026
Official Websiteibps.in

IBPS Clerk Recruitment 2026 Important Dates

IBPS CSA भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 01 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 01 अगस्त 2026 से शुरू होकर अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे। प्री-एग्जाम ट्रेनिंग सितम्बर 2026 में होगी। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में और मुख्य परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी।

IBPS Clerk Recruitment 2026 Application Fee

IBPS कस्टमर सर्विस एसोसिएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसमें एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए केवल 175 रुपये सूचना शुल्क रखा गया है, जबकि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क देना होगा। एक बार भुगतान किया गया आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

IBPS Clerk Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी (अभ्यर्थी का जन्म 02.08.1998 से 01.08.2006 के बीच होना चाहिए)। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, PwBD को 10 वर्ष) को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

IBPS Clerk Recruitment 2026 Educational Qualification

Post NameVacancyQualification
Customer Service Associate (CSA)11403Graduate

IBPS Clerk Recruitment 2026 Selection Process

IBPS CSA भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा देनी होगी। अंत में लोकल लैंग्वेज टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल जांच के बाद फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी।

IBPS Clerk Recruitment 2026 Salary Details

IBPS कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और भत्ते दिए जाते हैं। इस भर्ती के तहत प्रारंभिक बेसिक पे (Basic Pay) ₹24,050 प्रति माह होता है, जो पे स्केल ₹24,050 – ₹64,480 के अनुसार बढ़ता है। बेसिक सैलरी के अलावा अभ्यर्थियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA) और बैंक के नियमानुसार अन्य भत्ते एवं सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। सभी भत्तों को मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹32,000 से ₹38,000 प्रति माह (पोस्टिंग के शहर के अनुसार) हो जाती है।

IBPS Clerk Recruitment 2026 Exam Pattern

IBPS कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) भर्ती परीक्षा दो मुख्य चरणों में आयोजित की जाएगी: प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

Phase-I: Preliminary Examination (प्रारंभिक परीक्षा)

प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होती है। इसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार (MCQs) के प्रश्न पूछे जाते हैं।

क्र.सेक्शन / विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय (Sectional Timing)
1.English Language303020 मिनट
2.Numerical Ability353520 मिनट
3.Reasoning Ability353520 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक काटा जाएगा।

Phase-II: Main Examination (मुख्य परीक्षा)

मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर ही अंतिम मेरिट सूची (Final Selection) तैयार की जाती है।

क्र.सेक्शन / विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय (Sectional Timing)
1.General/ Financial Awareness505035 मिनट
2.General English404035 मिनट
3.Reasoning Ability & Computer Aptitude506045 मिनट
4.Quantitative Aptitude505045 मिनट

How to Apply IBPS Clerk Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर “CRP Clerical / CSA” सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • अब “CRP CSA-XVI” नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पूरी अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
  • इसके बाद “Click here to apply for CRP CSA XVI” के लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  • अपनी नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरण जांच लें और अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

IBPS Clerk Recruitment 2026 Important Links

Start IBPS CSA Recruitment 2026 Form01 August 2026
Last Date Online Application Form21 August 2026
Apply OnlineApply Online Link
Official NotificationDownload Notification PDF
Official Websiteibps.in
Check Latest Job Updatesiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram