CSIR NCL MTS Recruitment 2026: सीएसआईआर एनसीएल पुणे में मल्टी टास्किंग स्टाफ के 24 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

CSIR NCL MTS Recruitment 2026: CSIR – राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पुणे ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 24 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती का उद्देश्य संस्थान के प्रशासनिक एवं रखरखाव संबंधी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करना है। CSIR NCL MTS भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 अक्टूबर 2026 (सुबह 10:00 बजे) से शुरू हो गए हैं और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक) निर्धारित की गई है।

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थाCSIR – राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पुणे
पद का नाममल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)
विज्ञापन संख्याADVT. NO. NCL/01-2026/MTS
कुल पद24 पद
वेतनमानपे लेवल-01 (₹18,000 – ₹56,900) (लगभग कुल ₹40,000/- प्रतिमाह)
नौकरी का स्थानपुणे (महाराष्ट्र)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की तिथि05 अक्टूबर से 04 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटncl-india.org

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 Vacancy Details

CSIR – राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पुणे द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 24 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसका वर्गवार विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नामUROBC (NCL)SCSTEWSकुल
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)110702010324

नोट: कुल 24 पदों में से 01 पद PwBD (HH) श्रेणी के लिए आरक्षित है।

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 Important Dates

CSIR NCL MTS भर्ती 2026 के लिए विज्ञापन 03 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया। ऑनलाइन आवेदन 05 अक्टूबर 2026 सुबह 10:00 बजे से शुरू हो गए हैं और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2026 शाम 05:00 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय पर आवेदन करें।

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 Application Fee

CSIR NCL MTS भर्ती में सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) एवं ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है। जबकि महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा की गणना अंतिम तिथि 04 नवंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है (ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 से 15 वर्ष तक)।

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 Educational Qualification

पद का नामकुल पदयोग्यता
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)2410वीं पास

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 Selection Process

CSIR NCL MTS भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (Objective Type Competitive Exam) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

How to Apply CSIR NCL MTS Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को CSIR-NCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर करियर/भर्ती अनुभाग में ADVT. NO. NCL/01-2026/MTS नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाकर नया पंजीकरण (Registration) करें।
  • पंजीकरण के बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र, नवीनतम फोटो एवं हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें (हार्ड कॉपी भेजने की आवश्यकता नहीं है)।

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 Important Links

Start Online Application Date05 October 2026 (10:00 AM)
Last Date Online Application Form04 November 2026 (05:00 PM)
Apply OnlineApply Online Link
Official NotificationDownload PDF Notification
Official Websitencl-india.org
Check All Latest Jobsiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram