PGIMER Chandigarh Recruitment 2026: पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में 162 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

PGIMER Chandigarh Recruitment 2026: पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने सीनियर रेजिडेंट, जूनियर/सीनियर डिमॉन्स्ट्रेटर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के कुल 162 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 (रात्रि 11:55 बजे तक) निर्धारित की गई है।

PGIMER Chandigarh Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थापोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़
पद का नामसीनियर रेजिडेंट, डिमॉन्स्ट्रेटर एवं सीनियर मेडिकल ऑफिसर
विज्ञापन संख्याPGI/RC/056/2026/2690
कुल पद162 पद
नौकरी का स्थानचंडीगढ़ / संगरूर (पंजाब)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की तिथि16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटpgimer.edu.in

PGIMER Chandigarh Recruitment 2026 Vacancy Details

पीआईजीमेर (PGIMER) चंडीगढ़ द्वारा विभिन्न श्रेणियों के कुल 162 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नामकुल पद
सीनियर रेजिडेंट (PGIMER चंडीगढ़)122
सीनियर रेजिडेंट (PGI सैटेलाइट सेंटर संगरूर)21
जूनियर/सीनियर डिमॉन्स्ट्रेटर (PGIMER चंडीगढ़)16
सीनियर मेडिकल ऑफिसर (PGI सैटेलाइट सेंटर संगरूर)02
सीनियर मेडिकल ऑफिसर (PGIMER चंडीगढ़)01
कुल पद162

PGIMER Chandigarh Recruitment 2026 Important Dates

चंडीगढ़ पीजीआई भर्ती 2026 के लिए विज्ञापन 16 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक) है। इस भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 5 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

PGIMER Chandigarh Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपए रखा गया है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपए है। इसके अलावा दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

PGIMER Chandigarh Recruitment 2026 Age Limit

चंडीगढ़ पीजीआई भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा की गणना 13 नवंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जबकि आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

PGIMER Chandigarh Recruitment 2026 Educational Qualification

पद का नामयोग्यता
सीनियर रेजिडेंट्ससंबंधित स्पेशलिटी में एमबीबीएस (MBBS) एवं एमडी/एमएस (M.D./M.S) डिग्री।
जूनियर/सीनियर डिमॉन्स्ट्रेटरसंबंधित विषय में एम.एससी. / एमबीबीएस / एमएस (जूनियर के लिए) अथवा एम.एससी. एवं पीएचडी (सीनियर के लिए)।
सीनियर मेडिकल ऑफिसरएमडी / एमएस (मेडिसिन / सर्जरी)।

PGIMER Chandigarh Recruitment 2026 Selection Process

चंडीगढ़ पीजीआई भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • विभागीय साक्षात्कार और मूल्यांकन (Departmental Interview and assessment)
  • चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination)

How to Apply PGIMER Chandigarh Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को पीजीआई चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर संबंधित विज्ञापन को पूरा पढ़ लेना है।
  • अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना है।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने हैं।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है।
  • अंत में फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

PGIMER Chandigarh Recruitment 2026 Important Links

Online Application Starting Date16 October 2026
Last Date Online Application Form13 November 2026 (11:55 PM)
Exam Date05 December 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official Websitepgimer.edu.in
Check All Latest Jobsiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram