CSIR AMPRI Recruitment 2026: सीएसआईआर-एडवांस्ड मटेरियल्स एंड प्रोसेसेस रिसर्च इंस्टीट्यूट (AMPRI), भोपाल ने तकनीकी अधिकारी (Technical Officer), सुरक्षा अधिकारी (Security Officer), सुरक्षा सहायक (Security Assistant), तकनीशियन (Technician) और मल्टी-टास्क स्टाफ (MTS) के कुल 14 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं, तकनीशियन और तकनीकी अधिकारी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 तथा अन्य पदों के लिए अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
CSIR AMPRI Recruitment 2026 Overview
| भर्ती संस्था | सीएसआईआर-एडवांस्ड मटेरियल्स एंड प्रोसेसेस रिसर्च इंस्टीट्यूट (AMPRI), भोपाल |
| पद का नाम | Technical Officer, Security Officer, Security Assistant, Technician, MTS |
| विज्ञापन संख्या | RECT-02/2026 |
| कुल पद | 14 पद |
| वेतनमान | पदानुसार लेवल-1 से लेवल-7 तक (₹18,000 से ₹1,42,400/- तक) |
| नौकरी का स्थान | भोपाल (मध्य प्रदेश) |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन की तिथि | 7 अक्टूबर 2026 से शुरू |
| आधिकारिक वेबसाइट | ampri.res.in |
CSIR AMPRI Recruitment 2026 Vacancy Details
सीएसआईआर-एएमपीआरआई (CSIR-AMPRI) द्वारा विभिन्न श्रेणियों के कुल 14 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| Technical Officer | 07 |
| Security Officer | 01 |
| Security Assistant | 01 |
| Technician (1) | 04 |
| Multi-Tasking Staff (MTS) | 01 |
| ग्रैंड टोटल | 14 |
CSIR AMPRI Recruitment 2026 Important Dates
सीएसआईआर-एएमपीआरआई भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन भी 07 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। तकनीकी अधिकारी (TO) एवं तकनीशियन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक है, जबकि अन्य पदों के लिए अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) निर्धारित की गई है।
CSIR AMPRI Recruitment 2026 Application Fee
इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, पीएच, भूतपूर्व सैनिक (ESM) तथा सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
CSIR AMPRI Recruitment 2026 Age Limit
पदानुसार आयु सीमा इस प्रकार रखी गई है: तकनीशियन (1) के लिए 18 से 28 वर्ष, मल्टी-टास्क स्टाफ के लिए 18 से 25 वर्ष, सुरक्षा सहायक के लिए 18 से 28 वर्ष, तकनीकी अधिकारी के लिए 18 से 30 वर्ष, और सुरक्षा अधिकारी के लिए 18 से 35 वर्ष आयु सीमा निर्धारित है। आयु सीमा की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
CSIR AMPRI Recruitment 2026 Educational Qualification
| पद का नाम | योग्यता |
|---|---|
| Technical Officer | संबंधित शाखा में न्यूनतम 55% अंकों के साथ M.Sc / MCA / B.E. / B.Tech |
| Security Officer | पैरा मिलिट्री फोर्स में समकक्ष या जेसीओ (Ex-Servicemen JCO) अनुभव के साथ |
| Security Assistant | 05 वर्ष के अनुभव के साथ एक्स-सर्विसमैन जेसीओ (Ex-Servicemen JCO) |
| Technician (1) | न्यूनतम 55% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र /apprenticeship / अनुभव |
| Multi-Tasking Staff (MTS) | 10वीं कक्षा उत्तीर्ण |
CSIR AMPRI Recruitment 2026 Selection Process
सीएसआईआर-एएमपीआरआई भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन पोस्ट के अनुसार फिजिकल या ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा, मेडिकल एग्जामिनेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
CSIR AMPRI Pay Scale Details
| पद का नाम | वेतनमान (Pay Scale) |
|---|---|
| Technical Officer / Security Officer | पे लेवल-7 (₹44,900 – ₹1,42,400/-) |
| Security Assistant | पे लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400/-) |
| Technician (1) | पे लेवल-2 (₹19,900 – ₹63,200/-) |
| Multi-Tasking Staff (MTS) | पे लेवल-1 (₹18,000 – ₹56,900/-) |
How to Apply CSIR AMPRI Recruitment 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए Sarkari Network के माध्यम से नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ लें।
- इसके बाद “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- अपने आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
CSIR AMPRI Recruitment 2026 Important Links
| Notification Release Date | 07 October 2026 |
| Last Date (TO & Technician) | 06 November 2026 (11:59 PM) |
| Last Date (Other Posts) | 16 November 2026 (11:59 PM) |
| Apply Online Form | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | ampri.res.in |
| Check All Latest Jobs | iharyana.in |
