Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026: मेरी फसल मेरा ब्यौरा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026: हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत खरीफ सीजन 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसान अपनी खरीफ फसलों का ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। किसानों को एमएसपी (MSP), फसल बीमा, मुआवजा, सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए यह पोर्टल संचालित किया जा रहा है।

खरीफ फसलों के लिए किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का पंजीकरण कर सकते हैं। सरकार द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए नई MSP रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 Overview

Name of SchemeMeri Fasal Mera Byora Yojana
SeasonKharif 2026-27
StateHaryana
BeneficiaryAll Farmers of Haryana
ObjectiveMSP, Crop Insurance, Subsidy and Government Scheme Benefits
Application ModeOnline
Registration StatusStarted
Official Websitefasal.haryana.gov.in

Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 Dates

मेरी फसल मेरा ब्यौरा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू कर दी गई है। किसान 15 जून 2026 तक पोर्टल पर जाकर अपनी खरीफ फसलों का ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सभी किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि MSP, फसल बीमा, मुआवजा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

EventDate
Registration Start Date20 May 2026
Last Date to Apply15 June 2026

Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 धान की सीधी बिजाई योजना

  • खरीफ 2026 में धान की सीधी बिजाई योजना को हरियाणा के सभी जिलों में लागू किया गया है (महेंद्रगढ़ को छोड़कर)।
  • मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
  • धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को भौतिक सत्यापन उपरांत 4500 रुपये प्रति एकड़ का अनुदान दिया जाएगा।
  • पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।
  • इस योजना से भूमिगत पानी और समय की बचत होती है।
  • कम मेहनत और कम लागत में खेती संभव होती है।
  • अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं।
  • आधिकारिक वेबसाइट: www.agriharyana.gov.in

Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 मेरा पानी मेरी विरासत योजना

  • खरीफ 2026 में मेरा पानी, मेरी विरासत योजना को हरियाणा के सभी जिलों में लागू किया गया है।
  • धान की फसल छोड़कर कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों की खेती करने वाले किसानों को 8000 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत मक्का, कपास, दलहन, तिलहन, चारा फसलें, प्याज, बागवानी और कृषि वानिकी शामिल हैं।
  • जिन किसानों ने धान न लगाकर खेत खाली छोड़ा है, वे भी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • दलहन, तिलहन और कपास की खेती करने वाले किसानों को 2000 रुपये प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा।
  • खरीफ सीजन के लिए पंजीकरण 20 मई 2026 से शुरू कर दिए गए हैं।
  • मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
  • अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क करें।
  • आधिकारिक वेबसाइट: www.agriharyana.gov.in

Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 MSP Rate List

SR NoफसलMSP 2026-27MSP 2025-26बढ़ोतरी
1धान कॉमन2441236972
2धान ग्रेड A2461238972
3ज्वार हाइब्रिड40233699324
4ज्वार मालदांडी40733749324
5बाजरा29002775125
6रागी52054886319
7मक्का2410240010
8तूर (अरहर)84508000450
9मूंग8780876812
10उड़द82007800400
11कपास (मध्यम रेशा)82677710557
12कपास (लंबा रेशा)86678110557
13मूंगफली75177263254
14सूरजमुखी बीज83437721622
15सोयाबीन (पीला)57085328380
16तिल103469846500
17नाइजर सीड100529537515

Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य, फसल बीमा, मुआवजा और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। पोर्टल पर पंजीकरण करने से किसानों को एमएसपी पर फसल बेचने और सरकारी सहायता प्राप्त करने में आसानी होती है।

Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 पात्रता

  • हरियाणा राज्य के सभी किसान आवेदन कर सकते हैं।
  • स्वयं की जमीन वाले किसान और बटाईदार किसान दोनों पात्र हैं।
  • आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए।

Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 लाभ

  • एमएसपी पर फसल बेचने की सुविधा।
  • फसल बीमा और प्राकृतिक आपदा पर मुआवजा।
  • सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ।
  • ऑनलाइन पंजीकरण से किसानों का रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है।
  • फसल बेचने के बाद समय पर भुगतान।

How to Apply Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट fasal.haryana.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “पंजीकरण करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद किसान अपनी जमीन, बैंक और फसल की जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन की रसीद प्रिंट कर लें।

Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 Important Links

Apply OnlineApply Here
Official Websitefasal.haryana.gov.in
Check All Haryana Schemeswww.iharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram