Haryana ITI Admission 1st Merit List 2026: हरियाणा आईटीआई एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें चेक

Haryana ITI Admission 1st Merit List 2026: कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची (1st Merit List) 17 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा आईटीआई एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन और ट्रेड चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस और मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। प्रथम मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 17 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक संबंधित आईटीआई संस्थान में जाकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) करवाना होगा तथा 17 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करनी होगी।

Haryana ITI Admission 1st Merit List 2026 Overview

Department NameSkill Development & Industrial Training Department, Haryana
Course NameAll ITI One Year & Two Years Diploma Courses
Session2026-2027
Admission ProcessMerit-Based
Total SeatsApprox. 1 Lakh+
Registration Start Date02 June 2026
Last Date to Apply30 June 2026
1st Merit List Date17 July 2026
Official Websiteadmissions.itiharyana.gov.in

Haryana ITI Admission 1st Merit List 2026 Latest Update

हरियाणा आईटीआई दाखिले के प्रथम चरण के अंतर्गत आवेदन और ट्रेड चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आज विभाग द्वारा पहली मेरिट सूची घोषित कर दी गई है। इस बार राज्य के लगभग 197 सरकारी और 180 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs) में विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेडों (जैसे- इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कोपा, डीजल मैकेनिक, वेल्डर आदि) की सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

प्रथम मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि (21 जुलाई 2026) से पहले अपने आवंटित संस्थान में पहुंचकर फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अवश्य पूरी करें। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक दस्तावेज सत्यापन नहीं कराता या अपनी फीस जमा नहीं करता है, तो उसकी आवंटित सीट स्वतः रद्द कर दी जाएगी और उसे रिक्त मानकर आगामी राउंड (2nd Merit List) के लिए शामिल कर लिया जाएगा।

How to Check Haryana ITI Admission 1st Merit List 2026

  • सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट admissions.itiharyana.gov.in पर जाएँ।
  • इसके बाद होम पेज पर “Haryana ITI 2026 1st Merit List / Seat Allotment” के सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थी को अपना रजिस्ट्रेशन आईडी (Registration ID) और नाम या पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपका सीट अलॉटमेंट स्टेटस खुल जाएगा।
  • अपनी अलॉटमेंट डिटेल्स चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Haryana ITI Admission 1st Merit List 2026 Important Links

Get 1st Merit List 2026Click Here
Offlicial Websiteadmissions.itiharyana.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram