AIIMS CRE 5 Exam City 2026: एम्स ग्रुप बी और सी भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, यहाँ से देखें

AIIMS CRE 5 Exam City 2026: AIIMS New Delhi द्वारा आयोजित की जाने वाली कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) 2026 के लिए पोस्ट-वाइज एग्जाम शेड्यूल और एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 17 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है। एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई से लेकर 27 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न स्वायत्त संस्थानों और केंद्रीय सरकारी निकायों में रेगुलर नॉन-फैकल्टी ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के 1484 पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी एम्स परीक्षा अनुभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

AIIMS CRE 5 Exam City 2026 Overview

Recruitment NameCommon Recruitment Examination (CRE-5)
Notice Number93/2026
Exam Date25-27 July 2026
Conducting BodyExamination Section, AIIMS New Delhi
PostsVarious Group B and Group C Posts
Vacancies1484
CategoryAIIMS CRE-5 Exam City Intimation Slip 2026
Official Websiteaiimsexams.ac.in

AIIMS CRE 5 Exam City 2026 Latest News

एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जून से लेकर 3 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे) तक आमंत्रित किए गए थे। यह भर्ती परीक्षा विभिन्न संस्थानों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 1484 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इसकी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

एम्स द्वारा इस परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का स्टेटस 13 जुलाई 2026 को जारी किया गया था, जिसके बाद 17 जुलाई 2026 को पोस्ट-वाइज एग्जाम डेट शेड्यूल और एग्जाम सिटी लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा से पहले अपनी एग्जाम सिटी और तिथि की जांच करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन कर सकते हैं।

How to Check AIIMS CRE 5 Exam City 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर रिक्रूटमेंट या परीक्षा से जुड़े संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थी को अपना कैंडिडेट आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपको ‘Exam City Intimation Slip’ या ‘Application Status’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एम्स परीक्षा की एग्जाम सिटी की जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अब उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि और शहर की जांच कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

AIIMS CRE 5 Exam City 2026 Important Links

AIIMS CRE-5 Exam City LinkClick Here
AIIMS CRE-5 Post-Wise Exam Date ScheduleClick Here
Official Websiteaiimsexams.ac.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram