PGIMER Chandigarh Recruitment 2026: पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने सीनियर रेजिडेंट, जूनियर/सीनियर डिमॉन्स्ट्रेटर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के कुल 162 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 (रात्रि 11:55 बजे तक) निर्धारित की गई है।
PGIMER Chandigarh Recruitment 2026 Overview
| भर्ती संस्था | पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ |
| पद का नाम | सीनियर रेजिडेंट, डिमॉन्स्ट्रेटर एवं सीनियर मेडिकल ऑफिसर |
| विज्ञापन संख्या | PGI/RC/056/2026/2690 |
| कुल पद | 162 पद |
| नौकरी का स्थान | चंडीगढ़ / संगरूर (पंजाब) |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन की तिथि | 16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | pgimer.edu.in |
PGIMER Chandigarh Recruitment 2026 Vacancy Details
पीआईजीमेर (PGIMER) चंडीगढ़ द्वारा विभिन्न श्रेणियों के कुल 162 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| सीनियर रेजिडेंट (PGIMER चंडीगढ़) | 122 |
| सीनियर रेजिडेंट (PGI सैटेलाइट सेंटर संगरूर) | 21 |
| जूनियर/सीनियर डिमॉन्स्ट्रेटर (PGIMER चंडीगढ़) | 16 |
| सीनियर मेडिकल ऑफिसर (PGI सैटेलाइट सेंटर संगरूर) | 02 |
| सीनियर मेडिकल ऑफिसर (PGIMER चंडीगढ़) | 01 |
| कुल पद | 162 |
PGIMER Chandigarh Recruitment 2026 Important Dates
चंडीगढ़ पीजीआई भर्ती 2026 के लिए विज्ञापन 16 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक) है। इस भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 5 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
PGIMER Chandigarh Recruitment 2026 Application Fee
इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपए रखा गया है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपए है। इसके अलावा दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
PGIMER Chandigarh Recruitment 2026 Age Limit
चंडीगढ़ पीजीआई भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा की गणना 13 नवंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जबकि आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
PGIMER Chandigarh Recruitment 2026 Educational Qualification
| पद का नाम | योग्यता |
|---|---|
| सीनियर रेजिडेंट्स | संबंधित स्पेशलिटी में एमबीबीएस (MBBS) एवं एमडी/एमएस (M.D./M.S) डिग्री। |
| जूनियर/सीनियर डिमॉन्स्ट्रेटर | संबंधित विषय में एम.एससी. / एमबीबीएस / एमएस (जूनियर के लिए) अथवा एम.एससी. एवं पीएचडी (सीनियर के लिए)। |
| सीनियर मेडिकल ऑफिसर | एमडी / एमएस (मेडिसिन / सर्जरी)। |
PGIMER Chandigarh Recruitment 2026 Selection Process
चंडीगढ़ पीजीआई भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
- विभागीय साक्षात्कार और मूल्यांकन (Departmental Interview and assessment)
- चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination)
How to Apply PGIMER Chandigarh Recruitment 2026
- सबसे पहले अभ्यर्थी को पीजीआई चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर संबंधित विज्ञापन को पूरा पढ़ लेना है।
- अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना है।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी है।
- अपने आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने हैं।
- अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है।
- अंत में फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।
PGIMER Chandigarh Recruitment 2026 Important Links
| Online Application Starting Date | 16 October 2026 |
| Last Date Online Application Form | 13 November 2026 (11:55 PM) |
| Exam Date | 05 December 2026 |
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | pgimer.edu.in |
| Check All Latest Jobs | iharyana.in |
