Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026: हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत खरीफ सीजन 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसान अपनी खरीफ फसलों का ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। किसानों को एमएसपी (MSP), फसल बीमा, मुआवजा, सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए यह पोर्टल संचालित किया जा रहा है।
खरीफ फसलों के लिए किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का पंजीकरण कर सकते हैं। सरकार द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए नई MSP रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है।
Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 Overview
| Name of Scheme | Meri Fasal Mera Byora Yojana |
| Season | Kharif 2026-27 |
| State | Haryana |
| Beneficiary | All Farmers of Haryana |
| Objective | MSP, Crop Insurance, Subsidy and Government Scheme Benefits |
| Application Mode | Online |
| Registration Status | Started |
| Official Website | fasal.haryana.gov.in |
Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 Dates
मेरी फसल मेरा ब्यौरा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू कर दी गई है। किसान 15 जून 2026 तक पोर्टल पर जाकर अपनी खरीफ फसलों का ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सभी किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि MSP, फसल बीमा, मुआवजा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
| Event | Date |
|---|---|
| Registration Start Date | 20 May 2026 |
| Last Date to Apply | 15 June 2026 |
Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 धान की सीधी बिजाई योजना
- खरीफ 2026 में धान की सीधी बिजाई योजना को हरियाणा के सभी जिलों में लागू किया गया है (महेंद्रगढ़ को छोड़कर)।
- मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
- धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को भौतिक सत्यापन उपरांत 4500 रुपये प्रति एकड़ का अनुदान दिया जाएगा।
- पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।
- इस योजना से भूमिगत पानी और समय की बचत होती है।
- कम मेहनत और कम लागत में खेती संभव होती है।
- अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट: www.agriharyana.gov.in
Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 मेरा पानी मेरी विरासत योजना
- खरीफ 2026 में मेरा पानी, मेरी विरासत योजना को हरियाणा के सभी जिलों में लागू किया गया है।
- धान की फसल छोड़कर कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों की खेती करने वाले किसानों को 8000 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा।
- योजना के अंतर्गत मक्का, कपास, दलहन, तिलहन, चारा फसलें, प्याज, बागवानी और कृषि वानिकी शामिल हैं।
- जिन किसानों ने धान न लगाकर खेत खाली छोड़ा है, वे भी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- दलहन, तिलहन और कपास की खेती करने वाले किसानों को 2000 रुपये प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा।
- खरीफ सीजन के लिए पंजीकरण 20 मई 2026 से शुरू कर दिए गए हैं।
- मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
- अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क करें।
- आधिकारिक वेबसाइट: www.agriharyana.gov.in
Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 MSP Rate List
| SR No | फसल | MSP 2026-27 | MSP 2025-26 | बढ़ोतरी |
|---|---|---|---|---|
| 1 | धान कॉमन | 2441 | 2369 | 72 |
| 2 | धान ग्रेड A | 2461 | 2389 | 72 |
| 3 | ज्वार हाइब्रिड | 4023 | 3699 | 324 |
| 4 | ज्वार मालदांडी | 4073 | 3749 | 324 |
| 5 | बाजरा | 2900 | 2775 | 125 |
| 6 | रागी | 5205 | 4886 | 319 |
| 7 | मक्का | 2410 | 2400 | 10 |
| 8 | तूर (अरहर) | 8450 | 8000 | 450 |
| 9 | मूंग | 8780 | 8768 | 12 |
| 10 | उड़द | 8200 | 7800 | 400 |
| 11 | कपास (मध्यम रेशा) | 8267 | 7710 | 557 |
| 12 | कपास (लंबा रेशा) | 8667 | 8110 | 557 |
| 13 | मूंगफली | 7517 | 7263 | 254 |
| 14 | सूरजमुखी बीज | 8343 | 7721 | 622 |
| 15 | सोयाबीन (पीला) | 5708 | 5328 | 380 |
| 16 | तिल | 10346 | 9846 | 500 |
| 17 | नाइजर सीड | 10052 | 9537 | 515 |
Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य, फसल बीमा, मुआवजा और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। पोर्टल पर पंजीकरण करने से किसानों को एमएसपी पर फसल बेचने और सरकारी सहायता प्राप्त करने में आसानी होती है।
Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 पात्रता
- हरियाणा राज्य के सभी किसान आवेदन कर सकते हैं।
- स्वयं की जमीन वाले किसान और बटाईदार किसान दोनों पात्र हैं।
- आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए।
Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 लाभ
- एमएसपी पर फसल बेचने की सुविधा।
- फसल बीमा और प्राकृतिक आपदा पर मुआवजा।
- सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ।
- ऑनलाइन पंजीकरण से किसानों का रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है।
- फसल बेचने के बाद समय पर भुगतान।
How to Apply Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट fasal.haryana.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “पंजीकरण करें” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद किसान अपनी जमीन, बैंक और फसल की जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन की रसीद प्रिंट कर लें।
Meri Fasal Mera Byora Kharif 2026 Important Links
| Apply Online | Apply Here |
| Official Website | fasal.haryana.gov.in |
| Check All Haryana Schemes | www.iharyana.in |
