SSC JE Recruitment 2026: 1748 पदों पर बंपर भर्ती जारी, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

SSC JE Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (Civil, Electrical, Mechanical, Telecom) और वैज्ञानिक सहायक (IMD) के कुल 1748 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में तकनीकी पदों पर भर्ती करना है। SSC JE Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 02 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 तय की गई है।

SSC JE Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationStaff Selection Commission (SSC)
Post NameJunior Engineer (Civil, Electrical, Mechanical, Telecom) & Scientific Assistant (IMD)
Advt No.F. No. HQ-C-3019/1/2026-C-3
Vacancies1748 Posts
Salary/ Pay ScaleGroup ‘B’ Non-Gazetted, Level-6 (₹35,400 – ₹1,12,400/-)
Job LocationAll India
Mode of ApplyOnline
Application Form Filling Date02 September to 22 September 2026
Official Websitessc.gov.in

SSC JE Recruitment 2026 Vacancy Details

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर और साइंटिफिक असिस्टेंट के कुल 1748 पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न विभागों के तहत कुल रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है:

Post Name / OrganizationVacancy
Junior Engineer (Civil, Electrical, Mechanical, Telecom) & Scientific Assistant (IMD)1748
Total1748

SSC JE Recruitment 2026 Important Dates

SSC JE भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 02 सितंबर 2026 को जारी किया गया। ऑनलाइन आवेदन 02 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 (रात 11:00 बजे) तक निर्धारित है। ऑनलाइन फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 है। आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए करेक्शन विंडो 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी। Paper-I परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2026 में आयोजित की जाएगी और Paper-II परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होगी।

SSC JE Recruitment 2026 Application Fee

SSC JE भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD), भूतपूर्व सैनिक और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से 23 सितंबर 2026 रात 11:00 बजे से पहले करना होगा।

SSC JE Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में विभिन्न पदों एवं विभागों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष से 32 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। 30 वर्ष आयु सीमा वाले पदों के लिए अभ्यर्थी का जन्म 02 अगस्त 1996 से 01 अगस्त 2008 के बीच होना चाहिए। वहीं 32 वर्ष आयु सीमा वाले पदों के लिए अभ्यर्थी का जन्म 02 अगस्त 1994 से 01 अगस्त 2008 के बीच होना चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, PwBD को 10-15 वर्ष) को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है।

SSC JE Recruitment 2026 Educational Qualification

Post NameVacancyQualification
Junior Engineer (Civil/ Electrical/ Mechanical)1748 (Combined)Degree in relevant branch of Engineering OR 3-Year Diploma in relevant branch with 2 Years Experience (depending on post)
JE (Telecom) / Scientific Assistant (IMD)Included AboveDegree/Diploma in Engineering/Telecom/CS/IT or B.Sc. with Physics/CS/IT/Electronics

SSC JE Recruitment 2026 Selection Process

SSC JE भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जाएगा। प्रथम चरण में CBT Paper-I (वस्तुनिष्ठ परीक्षा) होगी और इसमें सफल घोषित अभ्यर्थियों को CBT Paper-II (तकनीकी एवं विषय-संबंधित परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा। इसके पश्चात संबंधित विभागों द्वारा दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) एवं शारीरिक व मेडिकल जांच (BRO पदों के लिए) की जाएगी, जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी होगी।

How to Apply SSC JE Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना है।
  • यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो ‘One Time Registration (OTR)’ विकल्प पर क्लिक करके अपना नया पंजीकरण पूरा करें।
  • इसके बाद पोर्टल पर लॉगिन करें और “Junior Engineer Examination 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अप्लाई लिंक पर क्लिक करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और पद प्राथमिकता (Post Preference) सही-सही भरें।
  • निर्धारित प्रारूप के अनुसार अपना फोटो (लाइव या पासपोर्ट), हस्ताक्षर एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम (UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म की सभी जानकारी को री-चेक करें, फाइनल सबमिट पर क्लिक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

SSC JE Recruitment 2026 Important Links

Start SSC JE Recruitment 2026 Online Form02 September 2026
Last Date Online Application Form22 September 2026 (23:00 Hrs)
Apply OnlineApply Online Link
Official NotificationDownload Official Notification PDF
Official Websitessc.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram