NTA RIMCEE Class 8th Admission 2026: कक्षा 8वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तक

NTA RIMCEE Class 8th Admission 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC), देहरादून में कक्षा 8वीं में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज प्रवेश परीक्षा (RIMCEE-2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से जुलाई 2027 सत्र में प्रवेश दिया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा के लिए योग्य छात्र एवं छात्राएं NTA के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। RIMCEE-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 1 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 रखी गई है।

NTA RIMCEE Class 8th Admission 2026 Overview

Name of OrganizationNational Testing Agency (NTA) / Rashtriya Indian Military College (RIMC)
Name of the ExamRashtriya Indian Military College Entrance Examination (RIMCEE-2026)
Admission TermJuly 2027 Term (Class VIII)
AbilityStudying in Class 7th or Passed Class 7th
Age LimitBorn between 02 July 2013 to 01 January 2015
CategoryEntrance Examination / School Admission
Application ModeOnline
Last Date to Apply30 September 2026 (07 October 2026 with late fee)
Date of Written Exam06 December 2026
Official Websiteexams.nta.nic.in/RIMCEE/

NTA RIMCEE Class 8th Admission 2026 का उद्देश्य

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) का मुख्य उद्देश्य कैडेटों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और सर्वांगीण विकास प्रदान करना है। यह संस्थान कैडेटों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और भारतीय नौसेना अकादमी (NAVAC) में शामिल होने के लिए तैयार करता है ताकि वे आगे चलकर भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में देश सेवा कर सकें।

NTA RIMCEE Class 8th Admission 2026 पात्रता एवं आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: आवेदक छात्र या छात्रा को प्रवेश के समय किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 7वीं उत्तीर्ण होना चाहिए या कक्षा 7वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit): जुलाई 2027 सत्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2027 को न्यूनतम 12½ (साढ़े बारह) वर्ष और अधिकतम 14 वर्ष होनी चाहिए। अर्थात, अभ्यर्थी की जन्म तिथि 02 जुलाई 2013 से 01 जनवरी 2015 के बीच (दोनों तिथियां शामिल) होनी चाहिए।

NTA RIMCEE Class 8th Admission 2026 परीक्षा शुल्क एवं चयन प्रक्रिया

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस, रक्षा कर्मियों के बच्चों और ओबीसी (NCL) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 रखी गई है।
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 तय की गई है।
  • यदि आप 30 सितंबर के बाद 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 के बीच आवेदन करते हैं, तो ₹500 का अतिरिक्त विलंब शुल्क देय होगा।
  • चरण-1 (लिखित परीक्षा): लिखित परीक्षा 06 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें गणित, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी विषय शामिल हैं।
  • चरण-2 (मौखिक परीक्षा – Viva Voce): लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार (Viva Voce) अप्रैल 2027 में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण (Medical Board) होगा।

How to Apply NTA RIMCEE Class 8th Admission 2026

  • सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/RIMCEE/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “RIMCEE-2026 Information Bulletin” लिंक पर क्लिक करें और नोटिफिकेशन में दिए गए दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • इसके बाद “Online Application Form for RIMCEE 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर अपना नया रजिस्ट्रेशन करें और एप्लिकेशन नंबर व पासवर्ड प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण पत्र, अधिवास (Domicile) प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और स्कूल का स्टडी सर्टिफिकेट (निर्धारित साइज में) अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम (UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

NTA RIMCEE Class 8th Admission 2026 Important Links

Last Date Online Application Form30 September 2026 (05:00 PM)
Apply OnlineApply from here
Official NotificationDownload from here
Official Websiterimc.edu.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram