LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप योजना 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस स्कॉलरशिप में विद्यार्थियों को ₹50,000 प्रतिवर्ष तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस स्कॉलरशिप के लिए 10वीं व 12वीं पास छात्र एवं छात्राएं ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसमें 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए विशेष (Special) छात्रवृत्ति भी शामिल है। एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 रखी गई है।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 Overview

Organization NameLife Insurance Corporation of India (LIC)
Scheme NameLIC Golden Jubilee Scholarship 2026
EligibilityPassed Class 10th/12th with minimum 60% marks, Family income not exceeding ₹4.50 lakh annually
BeneficiariesStudents pursuing Medicine, Engineering, Graduation, Diploma, ITI, Vocational Courses, and Class 10th Students (Special Scholarship)
Mode of ApplicationOnline
Last Date30.09.2026
Official Websitelicindia.in

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 का उद्देश्य

एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के मेधावी छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करना है, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 पात्रता

12वीं पास विद्यार्थी (General Scholarship): वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने वर्ष 2023-24, 2024-25 या 2025-26 में न्यूनतम 60% अंकों (या समकक्ष CGPA) के साथ 12वीं (या डिप्लोमा) परीक्षा उत्तीर्ण की है और शैक्षणिक सत्र 2026-27 में चिकित्सा (MBBS, BAMS, BHMS, BDS), इंजीनियरिंग (BE, B.Tech, B.Arch), किसी भी विषय में स्नातक (Graduation), इंटीग्रेटेड कोर्स, डिप्लोमा या आईटीआई (ITI) के प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश लिया है। इसके साथ ही अभिभावकों की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹4,50,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए।

10वीं पास विद्यार्थी (Special Scholarship): वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने वर्ष 2023-24, 2024-25 या 2025-26 में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है और शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 10+2/इंटरमीडिएट, वोकेशनल, डिप्लोमा या आईटीआई (ITI) के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है। इनके अभिभावकों की भी कुल वार्षिक आय ₹4,50,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 छात्रवृत्ति की राशि

  • चिकित्सा (Medicine – MBBS, BAMS, BHMS, BDS): चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष ₹50,000 की राशि दी जाएगी, जो कि ₹25,000 की दो समान किस्तों में देय होगी।
  • इंजीनियरिंग (BE, B.Tech, B.Arch): योग्य विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष ₹40,000 की राशि दो किस्तों (प्रत्येक किस्त ₹20,000) में प्रदान की जाएगी।
  • सामान्य स्नातक / डिप्लोमा / ITI / वोकेशनल कोर्स: चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिवर्ष ₹20,000 की राशि दो किस्तों (प्रत्येक किस्त ₹10,000) में मिलेगी।
  • 10वीं पास के लिए स्पेशल स्कॉलरशिप (Special Scholarship): 10वीं के बाद 10+2/इंटरमीडिएट/ITI/डिप्लोमा करने वाले चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष ₹15,000 की छात्रवृत्ति दो किस्तों (प्रत्येक किस्त ₹7,500) में दी जाएगी।
  • स्कॉलरशिप की राशि सीधे लाभार्थी छात्र के सक्रिय बैंक खाता में NEFT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

How to Apply LIC Golden Jubilee Scholarship 2026

  • सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अधिसूचना (Official Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी पात्रता जांचें।
  • “Click here to Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक संबंधी जानकारी सही-सही भरें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद प्राप्त एक्नॉलेजमेंट (Acknowledgement) और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट संभाल कर रख लें।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 Important Links

Last Date to Apply Online30.09.2026
Apply OnlineApply from here
Official NotificationDownload from here
Official Websitelicindia.in
Check All Latest Jobsiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram