JMI Non Teaching Recruitment 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया में 85 पदों पर नॉन-टीचिंग भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

JMI Non Teaching Recruitment 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली ने विभिन्न विभागों के लिए नॉन-टीचिंग के 85 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सेक्शन ऑफिसर, यूडीसी, एलडीसी, स्टेनोग्राफर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कुक और सैनिटरी इंस्पेक्टर सहित कई अन्य पदों पर स्थायी नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन 12 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक निर्धारित की गई है।

JMI Non Teaching Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थाजामिया मिलिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली
पद का नामनॉन-टीचिंग विभिन्न पद (असिस्टेंट रजिस्ट्रार, यूडीसी, एलडीसी, टेक्निशियन आदि)
विज्ञापन संख्या01/2026-27 (NT)
कुल पद85 पद
वेतनमानपे-लेवल 1 से पे-लेवल 13 तक (पोस्ट के अनुसार अलग-अलग)
नौकरी का स्थाननई दिल्ली
आवेदन का माध्यमऑनलाइन एवं ऑफलाइन (हार्ड कॉपी भेजना अनिवार्य)
आवेदन की तिथि12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटjmi.ac.in

JMI Non Teaching Recruitment 2026 Vacancy Details

जामिया मिलिया इस्लामिया द्वारा नॉन-टीचिंग के कुल 85 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। पद-वार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नामकुल पदपद का नामकुल पद
Assistant Registrar03Section Officer04
Assistant03Upper Division Clerk (UDC)10
Hindi Typist02Urdu Typist04
Garden Superintendent01Land Record Keeper01
Assistant Finance Officer02Accountant02
Electrician05Plumber03
Carpenter05Whitewasher02
Mason01Wireman03
Beldar06Mate04
Professional Assistant (Library)01Land Record Superintendent01
Garden Supervisor02Horticulture Assistant02
Pharmacist03Dresser02
Medical Attendant01Photographer01
Store Keeper01Chair Side Attendant03
Video Editor01Caretaker01
Cook01Sanitary Inspector01
Executive Engineer (Civil) (Deputation)01Superintendent Engineer (Civil)01
Internal Audit Officer (Deputation)01––

JMI Non Teaching Recruitment 2026 Important Dates

जामिया मिलिया इस्लामिया नॉन-टीचिंग भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन 10 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 12 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके साथ ही ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट और आवश्यक दस्तावेज संबंधित पते पर भेजने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2026 रखी गई है।

JMI Non Teaching Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में पे-लेवल 10 और उससे ऊपर के पदों के लिए सामान्य एवं ओबीसी वर्ग का आवेदन शुल्क ₹1000 तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए ₹500 रखा गया है। वहीं, पे-लेवल 7 और उससे नीचे के पदों के लिए सामान्य एवं ओबीसी वर्ग का शुल्क ₹700 और एससी-एसटी के लिए ₹350 है। दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

JMI Non Teaching Recruitment 2026 Age Limit

दिल्ली जेएमआई नॉन-टीचिंग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है, जबकि डेप्युटेशन (प्रतिनियुक्ति) पदों के लिए अधिकतम आयु 56 वर्ष तक है। आयु की गणना 11 दिसंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

JMI Non Teaching Recruitment 2026 Educational Qualification

विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है जैसे:

  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार: 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और सेक्शन ऑफिसर के रूप में 3 वर्ष का अनुभव।
  • सेक्शन ऑफिसर: स्नातक डिग्री और कंप्यूटर संचालन में दक्षता के साथ संबंधित अनुभव।
  • यूडीसी / एलडीसी: ग्रेजुएशन/10वीं/12वीं पास और टाइपिंग तथा कंप्यूटर ज्ञान (पद के अनुसार)।
  • इलेक्ट्रिशियन / प्लंबर / कारपेंटर / मेसन: 10वीं/12वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट और अनुभव।
  • कुक / सैनिटरी इंस्पेक्टर / अन्य पद: संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा, डिग्री या पदानुसार अनुभव।

JMI Non Teaching Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और/या साक्षात्कार (पद के अनुसार), स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट (यदि लागू हो), मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply JMI Non Teaching Recruitment 2026

  • सबसे पहले जामिया मिलिया इस्लामिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट या करियर सेक्शन में जाएं और विज्ञापन संख्या 01/2026-27 (NT) नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • इसके बाद ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म फाइनल सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें और निर्धारित अंतिम तिथि (21/12/2026) से पहले मांगे गए पते पर भेज दें:
    Recruitment & Promotion Section, 2nd Floor, Registrar’s Office, Jamia Millia Islamia, Jamia Nagar, New Delhi-110025

JMI Non Teaching Recruitment 2026 Important Links

Online Application Start Date12 November 2026
Last Date Online Form11 December 2026
Last Date to Send Hard Copy21 December 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationDownload PDF
Official Websitejmi.ac.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram