ISRO URSC Recruitment 2026: इसरो यूआरएससी में तकनीशियन और ड्राइवर के 46 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

ISRO URSC Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यू आर राव उपग्रह केंद्र (URSC), बेंगलूरु ने तकनीशियन-बी, भारी वाहन चालक, हल्के वाहन चालक और स्टाफ कार ड्राइवर के 46 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

ISRO URSC Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थाभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO / URSC)
पद का नामतकनीशियन-बी (Technician-B) एवं ड्राइवर (Driver)
विज्ञापन संख्याURSC:04:2026
कुल पद46 पद
वेतनमानलेवल 3 (₹21,700/-) एवं लेवल 2 (₹19,900/-) प्रति माह + लागू भत्ते
नौकरी का स्थानबेंगलूरु (कर्नाटक) एवं एमसीएफ हसन
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की तिथि24 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटisro.gov.in / ursc.gov.in

ISRO URSC Recruitment 2026 Vacancy Details

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के यूआर राव उपग्रह केंद्र द्वारा विभिन्न ट्रेडों और ड्राइवर के कुल 46 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

पद का नाम / ट्रेडकुल पद
तकनीशियन-बी (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक / पावर इलेक्ट्रॉनिक्स आदि)24
तकनीशियन-बी (फिटर)8
तकनीशियन-बी (इलेक्ट्रिशियन)4
तकनीशियन-बी (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग)5
तकनीशियन-बी (टर्नर)1
तकनीशियन-बी (मशीनिस्ट)2
तकनीशियन-बी (मोटर वाहन मैकेनिक)1
तकनीशियन-बी (इलेक्ट्रोप्लेटर)1
हल्के वाहन चालक-ए (Light Vehicle Driver-A)3
स्टाफ कार ड्राइवर-ए (Staff Car Driver-A)2
भारी वाहन चालक-ए (Heavy Vehicle Driver-A)10

ISRO URSC Recruitment 2026 Important Dates

इसरो यूआरएससी भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 24 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर 2026 (शाम 05:00 बजे) से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे) तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें।

ISRO URSC Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को शुरुआती तौर पर ₹500/- आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, गैर-वापसी आवेदन शुल्क केवल ₹100/- है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल होंगे, उनका ₹400/- का शुल्क वापस (Refund) कर दिया जाएगा। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह से फ्री है।

ISRO URSC Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयु की गणना के लिए 13 नवंबर 2026 को आधार माना जाएगा। इसके अलावा आरक्षित श्रेणियों (जैसे एससी, एसटी और ओबीसी) के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ISRO URSC Recruitment 2026 Educational Qualification

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
तकनीशियन-बी (Technician-B)एस.एस.एल.सी. / मेट्रिकुलेशन पास + संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी (NCVT) से आईटीआई (ITI/NTC/NAC) प्रमाण पत्र।
हल्के वाहन चालक / स्टाफ कार ड्राइवरमैट्रिक पास + हल्के वाहन चलाने का 3 वर्ष का वैध अनुभव + वैध एलवीडी ड्राइविंग लाइसेंस।
भारी वाहन चालक (HVD)मैट्रिक पास + 5 वर्ष का कुल ड्राइविंग अनुभव (जिसमें कम से कम 3 वर्ष भारी वाहन चलाने का अनुभव शामिल हो) + वैध एचवीडी लाइसेंस।

ISRO URSC Recruitment 2026 Selection Process

इसरो यूआरएससी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (या कंप्यूटर आधारित परीक्षा), कौशल परीक्षा (Skill Test/Driving Test), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

ISRO URSC Recruitment 2026 Exam Pattern

तकनीशियन-बी के लिए: परीक्षा में 1.5 घंटे में 80 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक और गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। इसके बाद 100 अंकों की कौशल परीक्षा होगी जो केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।

ड्राइवर पदों के लिए: लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (मोटर वाहन अधिनियम, अंग्रेजी, अंकगणित और सामान्य ज्ञान से संबंधित) 120 मिनट में हल करने होंगे। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग रखी गई है।

How to Apply ISRO URSC Recruitment 2026

  • सबसे पहले इसरो या यूआरएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘Careers’ या ‘Recruitment’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब ‘ISRO URSC Recruitment 2026’ नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ लेनी है।
  • इसके बाद ‘Apply Online’ पर क्लिक करके पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करनी है।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, निर्धारित साइज में पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने हैं।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित निकालकर अपने पास रख लेना है।

ISRO URSC Recruitment 2026 Important Links

Online Application Start Date24 October 2026
Last Date Online Application Form13 November 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationDownload PDF
Official Websiteisro.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram