Income Tax Sports Quota Recruitment 2026: आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट और एमटीएस के 82 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Income Tax Sports Quota Recruitment 2026: प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम क्षेत्र द्वारा मेधावी खिलाड़ियों के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से टैक्स असिस्टेंट (TA) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 82 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें योग्य एवं इच्छुक खिलाड़ी उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

Income Tax Sports Quota Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationIncome Tax Department (West Bengal & Sikkim Region)
Post NameTax Assistant (TA) & Multi-Tasking Staff (MTS)
Advt No.PCCIT/WB&S/Pers./58/Sports Rec/2025-26 (Pt-II)/10237
Vacancies82 Posts
Salary/ Pay ScaleTA: Level-4 (₹25,500 – ₹81,100) & MTS: Level-1 (₹18,000 – ₹56,900)
Job LocationWest Bengal & Sikkim
Mode of ApplyOffline (with Google Form)
Application Form Filling Date27 August to 30 September 2026
Official Websiteincometaxindia.gov.in

Income Tax Sports Quota Recruitment 2026 Vacancy Details

आयकर विभाग द्वारा स्पोर्ट्स कोटा के तहत टैक्स असिस्टेंट और एमटीएस के कुल 82 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Post NameVacancy
Tax Assistant (TA)25
Multi-Tasking Staff (MTS)57
Total82

Income Tax Sports Quota Recruitment 2026 Important Dates

आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन 27 अगस्त 2026 को जारी किया गया। ऑफ़लाइन आवेदन 27 अगस्त 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें ताकि किसी भी प्रकार की देरी से बचा जा सके।

Income Tax Sports Quota Recruitment 2026 Application Fee

आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क शून्य (Free) रखा गया है। अभ्यर्थियों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

Income Tax Sports Quota Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में टैक्स असिस्टेंट पद के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है जबकि मल्टी-टास्किंग स्टाफ पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। इसमें आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

Income Tax Sports Quota Recruitment 2026 Educational Qualification

Post NameVacancyQualification
Tax Assistant (TA)25Degree from a recognized University or equivalent
Multi-Tasking Staff (MTS)57Matriculation (10th Pass) or equivalent

Income Tax Sports Quota Recruitment 2026 Selection Process

आयकर विभाग भर्ती में अभ्यर्थियों की खेल उपलब्धियों के आधार पर पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों का चयन ग्राउंड/फील्ड ट्रायल, स्किल टेस्ट (टैक्स असिस्टेंट के लिए), दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।

How to Apply Income Tax Sports Quota Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है।
  • नोटिफिकेशन में दिए गए Annexure-A (आवेदन फॉर्म) का प्रिंटआउट निकालें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और खेल प्रमाणपत्र की सही-सही प्रविष्टि करें।
  • अपने सभी शैक्षणिक योग्यता, खेल प्रमाणपत्र (Form 1 to 5), आयु प्रमाणपत्र एवं जाति प्रमाणपत्र की राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित (Attested) फोटोकॉपी संलग्न करें।
  • लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से लिखें: “APPLICATION FOR THE POST(S) OF ________ FOR RECRUITMENT OF MERITORIOUS SPORTS PERSONS IN INCOME TAX DEPARTMENT, WEST BENGAL & SIKKIM”।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर से इस पते पर भेजें: Office of the Joint Commissioner of Income Tax, Headquarters (Personnel & Establishment), Kolkata, 1st Floor, Room No-14, Aayakar Bhawan, P-7 Chowringhee Square, Kolkata – 700069।
  • भौतिक फॉर्म भेजने के बाद अभ्यर्थियों को दिए गए आधिकारिक Google Form Link के माध्यम से भी अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करनी होगी।
  • अंत में अपने आवेदन फॉर्म की एक प्रति भविष्य के संदर्भ के लिए संभाल कर रखें।

Income Tax Sports Quota Recruitment 2026 Important Links

Start Offline Application form27 August 2026
Last Date Offline Application form30 September 2026
Official Notification & Application FormDownload PDF & Form
Submit Google Form DetailsApply Google Form
Official Websiteincometaxindia.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram