Haryana ITI On The Spot Admission 2026: हरियाणा आईटीआई में ऑन-द-स्पॉट एडमिशन शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया देखें

Haryana ITI On The Spot Admission 2026: अगर आप भी आईटीआई (ITI) में दाखिला लेना चाहते हैं और किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय, हरियाणा द्वारा सत्र 2026-27 हेतु SCVT के अंतर्गत रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट प्रवेश (On The Spot Admission) तथा नए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस अवसर के तहत अभ्यर्थी संस्थान स्तर पर जाकर तुरंत प्रवेश ले सकते हैं। इस आर्टिकल में आईटीआई ऑन द स्पॉट एडमिशन 2026 से जुड़ी नई तिथियां, नियम और आवेदन प्रक्रिया विस्तार से बताई गई है।

Haryana ITI On The Spot Admission 2026 Overview

Department NameDirectorate of Skill Development & Industrial Training Haryana
Course NameITI Admission (Session 2026-27) – SCVT Seats
Mode of AdmissionOn The Spot Admission (Institute Level)
New Online Application Dates31 August 2026 to 09 September 2026
On The Spot Admission Dates31 August 2026 to 09 September 2026 (Till 12:00 PM)
Selection ProcessJoint Merit Basis (No Reservation Applicable)
Eligibility8th, 10th, or 12th Passed (as per trade)
CategoryEducational / Admission Scheme
Official Websiteadmissions.itiharyana.gov.in

Haryana ITI On The Spot Admission 2026 का उद्देश्य

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ‘कौशल से आत्मनिर्भरता’ और ‘प्रशिक्षण से सफलता’ प्रदान करना है। इसके माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक (व्यावसायिक) प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

Haryana ITI On The Spot Admission 2026 पात्रता एवं नियम

शैक्षणिक योग्यता: आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विद्यालय से ट्रेड के अनुसार 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: छात्र की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए।
दाखिला नियम एवं आरक्षण: यह दाखिला नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट (Joint Merit) के आधार पर संस्थान स्तर पर किया जाएगा। ध्यान दें कि इस प्रक्रिया में कोई आरक्षण लागू नहीं होगा
NCVT दाखिला स्थिति: उक्त SCVT दाखिले के आधार पर पूर्व में NCVT में लिया गया दाखिला रद्द नहीं किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज: प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों (Original Certificates) के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा।

Haryana ITI On The Spot Admission 2026 में प्रमुख उपलब्ध ट्रेड्स

हरियाणा आईटीआई में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड्स में प्रवेश दिया जा रहा है, जिनमें से प्रमुख ट्रेड्स निम्नलिखित हैं:

  • Electrician (इलेक्ट्रिशियन)
  • Fitter (फिटर)
  • Welder (वेल्डर)
  • Mechanic – Motor Vehicle (मैकेनिक मोटर व्हीकल)
  • COPA (Computer Operator & Programming Assistant)
  • Wireman (वायरमैन)
  • Plumber (प्लंबर)
  • Refrigeration & Air Conditioning (आरएसी) एवं अन्य अनेक ट्रेड्स

Haryana ITI On The Spot Admission 2026 लाभ

  • सरकारी मान्यता प्राप्त एवं गुणवत्तापूर्ण प्रैक्टिकल प्रशिक्षण।
  • रोजगार और स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर।
  • राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र (NCVT/SCVT)।
  • कम समय और कम खर्च में हुनरमंद बनने का सबसे अच्छा माध्यम।

How to Apply Haryana ITI On The Spot Admission 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक दाखिला पोर्टल admissions.itiharyana.gov.in पर जाएं।
  • यदि आपने पहले पंजीकरण नहीं किया है, तो 31.08.2026 से 09.09.2026 तक नए ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • दाखिला पोर्टल से अपना मेरिट कार्ड (Merit Card) डाउनलोड करें। संस्थानवार रिक्त सीटों की जानकारी भी पोर्टल पर देखी जा सकती है।
  • प्रार्थी जिस संस्थान में दाखिला लेना चाहते हैं, वहां दिनांक 31.08.2026 से 09.09.2026 को दोपहर 12:00 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाएं।
  • संस्थान में अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों (Original Documents) के साथ स्वयं उपस्थित हों तथा मौके पर ही दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करवाकर प्रवेश प्राप्त करें।

Haryana ITI On The Spot Admission 2026 Important Links & Dates

New Online Application Start Date31 August 2026
Merit Card Submission & Admission Deadline09 September 2026 (Till 12:00 PM)
Official Portal / Apply LinkClick Here
Notification PdfDownload from here
Official Websiteadmissions.itiharyana.gov.in
Check All Latest Updatesiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram