IDBI Bank JAM Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 1100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरु

IDBI Bank JAM Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ‘O’ के 1100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। IDBI बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 मार्च 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationIndustrial Development Bank of India (IDBI)
Post NameJunior Assistant Manager (JAM) Grade ‘O’
Advt No.7/2025-26
Vacancies1100 Posts
Job LocationAll India
Mode of ApplyOnline
Application Form Filling Date08 March to 19 March 2026
Official Websiteidbibank.in

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Vacancy Details

IDBI बैंक द्वारा जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ‘O’ के कुल 1100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

ZoneURSCSTOBCEWSTotal
Ahmedabad281007180770
Bengaluru311007200775
Bhopal240804140555
Bhubaneswar220703130550
Chandigarh281005200770
Chennai280908180770
Delhi5419093513130
Guwahati160502090335
Hyderabad290904170665
Kochi230706140555
Kolkata250904160660
Lucknow371206220885
Mumbai5218123513130
Nagpur200905110550
Patna200603120445
Pune230608130555

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Important Dates

IDBI बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2026 के लिए शॉर्ट नोटिस 06 मार्च 2026 को जारी किया गया है और विस्तृत नोटिफिकेशन 07 मार्च 2026 को जारी हुआ है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 मार्च 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक रखी गई है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 (संभावित) को आयोजित की जाएगी।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Application Fee

IDBI बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1050 रुपए रखा गया है जबकि एससी, एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Age Limit

IDBI बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती में अभ्यर्थियों की आयु सीमा 20 से 25 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 01 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अभ्यर्थियों का जन्म 02 मार्च 2001 से 01 मार्च 2006 के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Educational Qualification

Post NameVacancyQualification
Junior Assistant Manager (JAM) Grade ‘O’1100Graduate

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Selection Process

IDBI बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, पर्सनल इंटरव्यू एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Exam Pattern

IDBI बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती की लिखित परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे जिनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में 1/4 नकारात्मक अंकन भी लागू होगा।

SubjectQuestionsMarksDuration
Logical Reasoning, Data Analysis & Interpretation606040 Minutes
English Language404020 Minutes
Quantitative Aptitude404035 Minutes
General / Economy / Banking Awareness / Computer / IT606025 Minutes
Total20020002 Hours

How to Apply IDBI Bank JAM Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर करियर सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन को खोलना होगा।
  • नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Important Links

Start IDBI Bank Jr Assistant Manager Form08 March 2026
Last Date Online Application Form19 March 2026
Apply OnlineClick Here
Notification PdfClick Here
Official Websiteidbibank.in
Join WhatsApp Join Telegram