IBPS RRB Clerk Admit Card 2026: IBPS RRB क्लर्क का एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें कॉल लेटर

IBPS RRB Clerk Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP RRBs XV के तहत ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 28 नवंबर 2026 को जारी कर दिए हैं। आप सभी को बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कुल 8,222 क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) पदों को भरा जाना है, जिसकी प्रीलिम्स परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। जिन साथियों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, वे अब अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी परीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम व सेंटर की जानकारी समय रहते देख लें ताकि आखिरी दिन कोई जल्दबाजी न हो।

IBPS RRB Clerk Admit Card 2026 Overview

भर्ती संगठनइंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS)
परीक्षा का नामCRP RRBs XV ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्याCRP RRBs XV
कुल पद8,222 पद
नौकरी का स्थानअखिल भारतीय (All India)
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन (CBT)
प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि6, 12 और 13 दिसंबर 2026
PET एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि26 नवंबर 2026
प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि28 नवंबर 2026
मेंस परीक्षा की तिथि30 जनवरी 2027
आधिकारिक वेबसाइटibps.in

IBPS RRB Clerk Admit Card 2026 Latest News

IBPS RRB ऑफिस असिस्टेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक लिए गए थे। इसके बाद 26 नवंबर 2026 को प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) की जानकारी जारी हुई और अब 28 नवंबर 2026 को प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड लाइव कर दिए गए हैं। कॉल लेटर 13 दिसंबर 2026 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा, लेकिन मेरा सुझाव यही है कि आप इसे पहले ही निकालकर रख लें और सर्वर लोड से बचें।

उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि के जरिए लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ अपनी एक वैध और मूल फोटो पहचान पत्र (Original Photo ID Proof) साथ ले जाना बिल्कुल न भूलें। वहीं जो अभ्यर्थी प्रीलिम्स में सफल होंगे, उनके लिए मेंस परीक्षा 30 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है।

How to Download IBPS RRB Clerk Admit Card 2026

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं और “CRP RRBs XV” सेक्शन को ओपन करें।
  • अब “Download Online Preliminary Exam Call Letter for CRP-RRBs-XV Office Assistant (Multipurpose)” के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें तथा कैप्चा कोड भरें।
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का पता ध्यान से जांच लें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका साफ प्रिंट निकाल लें और परीक्षा के दिन के लिए सुरक्षित रख लें।

IBPS RRB Clerk Admit Card 2026 Important Links

IBPS RRB Clerk Admit Card 2026Download here
IBPS RRB Clerk Pre-Exam Training (PET)Check from here
IBPS RRB Clerk Prelims Exam Dates6, 12 and 13 December 2026
IBPS RRB Clerk Mains Exam Date30 January 2027
Official Websiteibps.in
Check All Latest Jobsiharyana.in

सभी सरकारी अपडेट पाएं

नई भर्ती • एडमिट कार्ड • रिजल्ट • योजनाएं

Join WhatsappChannel

Join WhatsApp Join Telegram