Haryana Sugarcane Subsidy 2026 Online Apply: गन्ने की खेती पर सब्सिडी पाने के लिए आवेदन शुरु, ऐसे करें अप्लाई

Haryana Sugarcane Subsidy 2026: कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए ‘गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना’ (Technology Mission on Sugarcane) के तहत किसानों को अनुदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गन्ने की आधुनिक विधियों (जैसे Wide Row Spacing, Single Bud, Ratoon Management आदि) से बिजाई और प्रदर्शन-प्लाट लगाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करना है। जो किसान भाई गन्ने की खेती पर सरकारी सहायता का लाभ लेना चाहते हैं, वे 01 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Haryana Sugarcane Subsidy 2026 Overview

Department NameAgriculture & Farmers Welfare Department, Haryana
Scheme NameTechnology Mission on Sugarcane (गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना)
Financial Year2026-27
Application ModeOnline
Application Start Date01 October 2026
Application Last Date31 December 2026
Official Websiteagriharyana.gov.in

Haryana Sugarcane Subsidy 2026 उद्देश्य एवं शामिल की गई आधुनिक तकनीकें

हरियाणा कृषि विभाग द्वारा गन्ने की नोटीफाइड एवं सिफारिश की गई किस्मों की खेती को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित आधुनिक तकनीकों पर प्रदर्शन-प्लाट लगाने हेतु अनुदान दिया जाएगा:

  • Promotion of Wide Row Spacing (4ft): गन्ने की पंक्तियों के बीच 4 फीट की दूरी रखकर बिजाई करना।
  • Single Bud & Bud Chip Method: सिंगल बड और बड चिप विधि से बिजाई।
  • Foundation Seed Nursery / Seed Treatment: आधारभूत बीज नर्सरी एवं बीज उपचार विधि।
  • Ratoon Management in Wide Row Spacing (4ft): पेड़ी प्रबंधन (Ratoon Management) तकनीक।
  • Mechanization in Sugarcane & Implements: गन्ने की खेती में आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग एवं मशीनीकरण।

Haryana Sugarcane Subsidy 2026 पात्र जिले / क्षेत्र

इस योजना के तहत निम्नलिखित क्षेत्रों/सहायक गन्ना विकास अधिकारी मंडलों के किसान भाई आवेदन करने के लिए पात्र हैं:

  • यमुनानगर, नारायणगढ़, शाहबाद, करनाल, असंध, भादसों, पानीपत, कैथल, रोहतक, सोनीपत, जींद, पलवल, भूना, गोहाना एवं महम।

Haryana Sugarcane Subsidy 2026 आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मेरी फसल मेरा ब्योरा (MFMB) पंजीकरण विवरण / जमीन के दस्तावेज (फर्द/खसरा संख्या)
  • बैंक पासबुक की प्रति (DBT हेतु)
  • मोबाइल नंबर

How to Apply for Haryana Sugarcane Subsidy 2026

  • सबसे पहले कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट agriharyana.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Farmer Corner / Schemes अनुभाग में ‘Technology Mission on Sugarcane’ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी निजी जानकारी, जमीन का ब्योरा एवं संबंधित क्षेत्र (जैसे यमुनानगर, करनाल, रोहतक आदि) का चयन करें।
  • मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म की जांच करने के बाद फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Haryana Sugarcane Subsidy 2026 Important Links

Online Application Start Date01 October 2026
Last Date to Apply Online31 December 2026
Apply Online PortalApply from here
Official NotificationDownload from here
Official Websiteagriharyana.gov.in
Check All Latest Haryana Schemes & Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram