Haryana NMMSS Admit Card 2026: हरियाणा NMMSS एडमिट कार्ड 2026 जारी, यहां से डाउनलोड करें

Haryana NMMSS Admit Card 2026: हरियाणा के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 8 में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर प्रेस नोट जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार एडमिट कार्ड 19 नवंबर 2026 से उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन्हें छात्र अपने आधार नंबर और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 29 नवंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगी।

Haryana NMMSS Admit Card 2026 Overview

परीक्षा का नामनेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) 2026
आयोजक संस्थाSCERT हरियाणा, गुरुग्राम / BSEH, भिवानी
कक्षाकक्षा 8 (सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल)
आवेदन की अंतिम तिथि24 अक्टूबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि19 नवंबर 2026
परीक्षा की तिथि29 नवंबर 2026 (11:00 AM से 2:00 PM)
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन (OMR आधारित)
आवेदन शुल्कनिःशुल्क (Nil)
आधिकारिक वेबसाइटbseh.org.in / scertharyana.gov.in

Haryana NMMSS Admit Card 2026 Latest News

हरियाणा एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक भरे गए थे। इसके बाद 18 नवंबर 2026 को एडमिट कार्ड से जुड़ा प्रेस नोट जारी किया गया और 19 नवंबर 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए। जो छात्र इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर छपी सभी जानकारियां जैसे नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और समय ध्यान से जांच लें। साथ ही आधार कार्ड और जन्म तिथि का विवरण बिल्कुल सही होना चाहिए, क्योंकि आगे चलकर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर रजिस्ट्रेशन के समय इन्हीं विवरणों का मिलान किया जाएगा। जिन दिव्यांग छात्रों (40% या उससे अधिक) को स्क्राइब की जरूरत है, उन्हें परीक्षा से एक दिन पहले जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ केंद्र अधीक्षक से अनुमति लेनी होगी।

How to Download Haryana NMMSS Admit Card 2026

  • सबसे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या scertharyana.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Haryana NMMSS Admit Card 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सबमिट या डाउनलोड बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड की पीडीएफ सेव करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।

Haryana NMMSS Admit Card 2026 Important Links

Haryana NMMSS Admit Card 2026Download here
SCERT Haryana Websitescertharyana.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram