Haryana Group D New Rules 2026: हरियाणा ग्रुप डी भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, नए नियम यहाँ से देखना

Haryana Group D New Rules 2026: हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी कर्मचारियों की भर्ती को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 12 फरवरी 2026 को जारी हरियाणा गवर्नमेंट गजट के अनुसार अब ग्रुप डी पदों पर चयन केवल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के आधार पर किया जाएगा। यह संशोधन हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) अधिनियम, 2018 की द्वितीय अनुसूची में बदलाव करते हुए लागू किया गया है और यह प्रकाशन की तिथि से प्रभावी होगा।

Haryana Group D New Rules 2026 Overview

Notification Issued ByHuman Resources Department, Haryana
Gazette No.24-2026/Ext.
Notification Date12 February 2026
Act NameHaryana Group D Employees (Recruitment and Conditions of Service) Act, 2018
Amendment SectionSection 26
Selection Process100% CET Marks Based
Exam LevelMatriculation Level
Official Websiteegazetteharyana.gov.in

Haryana Group D New Rules 2026 Latest News

हरियाणा सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रुप डी पदों (जहां न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से कम नहीं है) के लिए उम्मीदवारों का चयन और नामों की सिफारिश केवल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के आधार पर की जाएगी।

कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का स्कोर ग्रुप डी के लिए 100% CET अंकों पर आधारित होगा। ‘CET Marks’ से अभिप्राय ग्रुप डी हेतु CET में अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त अंकों से है।

CET परीक्षा का पाठ्यक्रम दो भागों में विभाजित होगा जिसमें 75% वेटेज सामान्य जागरूकता, तर्कशक्ति, मात्रात्मक योग्यता, अंग्रेजी, हिंदी तथा संबंधित विषयों का होगा जबकि 25% वेटेज हरियाणा का इतिहास, करंट अफेयर्स, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण, संस्कृति आदि का होगा। प्रश्न पत्र का स्तर माध्यमिक शिक्षा (मैट्रिक स्तर) का रहेगा।

नोट: जिन अभ्यर्थियों ने 12 जनवरी 2024 को आयोजित ग्रुप डी CET परीक्षा उत्तीर्ण की है जिसकी वैधता 11 जनवरी 2027 तक है, उनके 95 अंकों में से प्राप्त अंकों को प्रतिशत में परिवर्तित कर संयुक्त मेरिट सूची तैयार की जाएगी। भविष्य में CET पास करने वाले अभ्यर्थियों पर भी यही नियम लागू होगा।

How to Check Haryana Group D New Rules 2026

  • सबसे पहले हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट haryana.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद गजट नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं।
  • 12 फरवरी 2026 की अधिसूचना को ओपन करें।
  • Haryana Group D Employees Amendment Notification 2026 पर क्लिक करें।
  • अब पूरा नोटिफिकेशन डाउनलोड करके ध्यान से पढ़ लें।

Haryana Group D New Rules 2026 Important Links

Download Official Gazette NotificationDownload from here
Official Websiteegazetteharyana.gov.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram