Haryana Board Feb March Exams 2027 Notification: हरियाणा बोर्ड परीक्षा फरवरी/मार्च 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि व शुल्क

Haryana Board Feb March Exams 2027 Notification: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने शैक्षणिक सत्र फरवरी/मार्च 2027 की सैकेण्डरी (10वीं), सी०सै० (12वीं) तथा पूर्व मध्यमा / उत्तर मध्यमा (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के सभी स्थाई और अस्थाई मान्यता प्राप्त राजकीय तथा अराजकीय विद्यालयों, गुरुकुलों और विद्यापीठों के परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिनांक 30 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन लिंक लाइव कर दिए गए हैं। विद्यालय मुखिया समय रहते सभी विद्यार्थियों के फॉर्म निर्धारित तिथियों के भीतर भरना सुनिश्चित करें।

Haryana Board Feb March Exams 2027 Notification Overview

बोर्ड का नामहरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी
परीक्षा सत्रफरवरी / मार्च – 2027
कक्षाएंसैकेण्डरी (10वीं) एवं सीनियर सैकेण्डरी (12वीं)
अधिसूचना संख्याNo.BSEH/SRS/2026 (Notification-90/2026)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (विद्यालय लॉगिन के माध्यम से)
आवेदन शुरू होने की तिथि30 अक्टूबर 2026
बिना विलम्ब शुल्क अंतिम तिथि26 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटbseh.org.in

Haryana Board Feb March Exams 2027 Notification Important Dates & Fee Schedule

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए बिना विलम्ब शुल्क और विभिन्न लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां नीचे सारणी में दी गई हैं:

आवेदन का प्रकारनिर्धारित तिथियां
बिना विलम्ब शुल्क आवेदन करने की तिथि30 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026
100/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित27 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026
300/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित01 दिसंबर 2026 से 04 दिसंबर 2026
1000/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित05 दिसंबर 2026 से 08 दिसंबर 2026

Haryana Board Feb March Exams 2027 Notification Fee Structure

परीक्षाओं के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क विवरण इस प्रकार है:

  • सैकेण्डरी / पूर्व मध्यमा (10वीं): कुल परीक्षा शुल्क 1250/- रुपये (इसमें 1150/- रुपये परीक्षा शुल्क + 100/- रुपये माईग्रेशन शुल्क शामिल है)। इसके अलावा प्रति प्रायोगिक (Practical) विषय का 100/- रुपये शुल्क अलग से देय होगा।
  • सीनियर सैकेण्डरी / उत्तर मध्यमा (12वीं): कुल परीक्षा शुल्क 1300/- रुपये (इसमें 1200/- रुपये परीक्षा शुल्क + 100/- रुपये माईग्रेशन शुल्क शामिल है)। इसके अलावा प्रति प्रायोगिक विषय का 100/- रुपये और अतिरिक्त (Additional) विषय का 200/- रुपये शुल्क अलग से निर्धारित किया गया है।

Haryana Board Feb March Exams 2027 Notification Important Guidelines for School Heads

  • शैक्षिक सत्र फरवरी/मार्च-2027 की परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन में APAAR ID के कॉलम (वैकल्पिक/Optional) तथा UDISE CODE को पूर्ण रूप से भरना अनिवार्य कर दिया गया है।
  • सभी विद्यालय मुखिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्कूल लॉगिन आईडी से लॉगइन करें। लॉगिन आईडी पर ही ऑनलाइन पंजीकरण हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं।
  • विद्यालय मुखिया निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।
  • यह पूरी तरह सुनिश्चित कर लें कि भरे जाने वाले आवेदन रिकॉर्ड के अनुसार बिल्कुल सही हैं और परीक्षार्थी पात्रता की सभी शर्तें पूरी करते हैं।
  • आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर विद्यालय मुखिया स्वयं जिम्मेदार होंगे। परीक्षाएं शुरू होने के बाद फोटो या हस्ताक्षर से संबंधित त्रुटि में सुधार नहीं किया जाएगा।
  • निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी भी तकनीकी सहायता या समस्या के समाधान के लिए बोर्ड हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 पर संपर्क किया जा सकता है।

Haryana Board Feb March Exams 2027 Notification Important Links

Online Application Starting Date30 October 2026
Last Date Without Late Fee26 November 2026
School Login / Apply OnlineBSEH Official Portal
Official Press Note / NotificationDownload Notification PDF
Official Websitebseh.org.in
Check All Latest Job Updatesiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram