BSEH Date Sheet 2027: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा 2027 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. शंकर लाल धूपर और सचिव दीपक बाबूलाल के अनुसार 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाएं 3 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक और 10वीं (सेकेंडरी) की परीक्षाएं 4 मार्च से 26 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इस बार परीक्षाएं पिछले साल के मुकाबले लगभग एक हफ्ता देरी से शुरू हो रही हैं, जिससे छात्रों को रिवीजन और तैयारी के लिए अच्छा समय मिल गया है। विषयवार विस्तृत डेट शीट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दी जाएगी।
BSEH Date Sheet 2027 Overview
| भर्ती / परीक्षा बोर्ड | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH / HBSE), भिवानी |
| परीक्षा का नाम | सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) वार्षिक परीक्षा 2027 |
| सत्र (Session) | 2026-27 |
| HBSE 12वीं परीक्षा तिथि | 3 मार्च से 8 अप्रैल 2027 |
| HBSE 10वीं परीक्षा तिथि | 4 मार्च से 26 मार्च 2027 |
| विषयवार डेट शीट | जल्द जारी होगी |
| परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन (पेन और पेपर) |
| आधिकारिक वेबसाइट | bseh.org.in |
BSEH Date Sheet 2027 Latest News
हरियाणा बोर्ड ने 26 नवंबर 2026 को 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 की मुख्य तिथियों की घोषणा कर दी है। पिछले साल 2026 में थ्योरी परीक्षाएं फरवरी के आखिरी हफ्ते में शुरू हुई थीं, जबकि इस बार 12वीं की परीक्षा 3 मार्च और 10वीं की परीक्षा 4 मार्च से शुरू होंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं थ्योरी परीक्षाओं से पहले आयोजित की जाएंगी, जिनकी तारीखों के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क बनाए रखना चाहिए।
उम्मीद है कि विषयवार डेट शीट जनवरी के आखिरी सप्ताह में और एडमिट कार्ड फरवरी 2027 के मध्य तक जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य रहेगा, इसलिए एडमिट कार्ड आते ही अपनी परीक्षा तिथि, शिफ्ट और सेंटर की जानकारी ध्यान से जांच लें। केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें और मोबाइल, कैलकुलेटर या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को साथ न ले जाएं।
How to Download BSEH Date Sheet 2027
- सबसे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Latest News” या “Notifications” सेक्शन को खोलें।
- यहाँ “Date Sheet for Secondary / Senior Secondary Annual Examination 2027” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर 10वीं या 12वीं की डेट शीट 2027 PDF खुल जाएगी।
- इस PDF को डाउनलोड कर लें और आगे की तैयारी के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
BSEH Date Sheet 2027 Important Links
| HBSE 12th Exam Dates 2027 | 3 March 2027 to 8 April 2027 |
| HBSE 10th Exam Dates 2027 | 4 March 2027 to 26 March 2027 |
| HBSE Subject-Wise Date Sheet 2027 | Notify Soon |
| HBSE Admit Card 2027 | Expected February 2027 |
| Official Website | bseh.org.in |
| Check All Latest Jobs | iharyana.in |
