India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती का रिजल्ट जारी

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह भर्ती कुल 28636 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इसके लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक किए गए थे और आवेदन फॉर्म 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक भरे गए थे। आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर 18 और 19 फरवरी 2026 को दिया गया था। अब इंडिया पोस्ट द्वारा GDS भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी कर दी गई है जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

India Post GDS Result 2026 Overview

Recruitment OrganizationIndia Post Office
Post NameGramin Dak Sevak (GDS)
Advt No.2026
Vacancies28636 Posts
Salary / Pay Scale₹10,000 to ₹24,470
Age Limit18 to 40 Years
Educational Qualification10th Pass
CategoryIndia Post GDS Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Online One Time Registration31 January to 14 February 2026
Application Form Filling Date2 February to 16 February 2026
India Post GDS Result Date6 March 2026
Official Websiteindiapost.gov.in

India Post GDS Result 2026 Latest News

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन 14 फरवरी 2026 तक और आवेदन फॉर्म 16 फरवरी 2026 तक भरे गए थे। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में सर्किल वाइज कुल 28636 पद रखे गए हैं। अब सभी अभ्यर्थी आवेदन करने के बाद इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे थे जिसे 6 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस में अभ्यर्थियों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय अंकों का प्रतिशत 4 दशमलव स्थानों तक निकाला जाता है। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को SMS और ईमेल के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा। इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जारी किया गया है।

How to Check India Post GDS Result 2026

  • सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद India Post GDS Result 2026 मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको उस राज्य का चयन करना है जिसके लिए आपने आवेदन किया है।
  • अब आपके सामने संबंधित राज्य की जीडीएस मेरिट लिस्ट की पीडीएफ खुल जाएगी।
  • अभ्यर्थी इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पोस्ट नाम और अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

India Post GDS Result 2026 Important Links

India Post GDS Result 2026 Date6 March 2026
India Post GDS Result 2026 Check 1st Merit List
Official Websiteindiapost.gov.in
Check Latest Job Updateswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram