BSEH Date Sheet 2027: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित, 3 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

BSEH Date Sheet 2027: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा 2027 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. शंकर लाल धूपर और सचिव दीपक बाबूलाल के अनुसार 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाएं 3 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक और 10वीं (सेकेंडरी) की परीक्षाएं 4 मार्च से 26 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इस बार परीक्षाएं पिछले साल के मुकाबले लगभग एक हफ्ता देरी से शुरू हो रही हैं, जिससे छात्रों को रिवीजन और तैयारी के लिए अच्छा समय मिल गया है। विषयवार विस्तृत डेट शीट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दी जाएगी।

BSEH Date Sheet 2027 Overview

भर्ती / परीक्षा बोर्डहरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH / HBSE), भिवानी
परीक्षा का नामसेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) वार्षिक परीक्षा 2027
सत्र (Session)2026-27
HBSE 12वीं परीक्षा तिथि3 मार्च से 8 अप्रैल 2027
HBSE 10वीं परीक्षा तिथि4 मार्च से 26 मार्च 2027
विषयवार डेट शीटजल्द जारी होगी
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन (पेन और पेपर)
आधिकारिक वेबसाइटbseh.org.in

BSEH Date Sheet 2027 Latest News

हरियाणा बोर्ड ने 26 नवंबर 2026 को 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 की मुख्य तिथियों की घोषणा कर दी है। पिछले साल 2026 में थ्योरी परीक्षाएं फरवरी के आखिरी हफ्ते में शुरू हुई थीं, जबकि इस बार 12वीं की परीक्षा 3 मार्च और 10वीं की परीक्षा 4 मार्च से शुरू होंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं थ्योरी परीक्षाओं से पहले आयोजित की जाएंगी, जिनकी तारीखों के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क बनाए रखना चाहिए।

उम्मीद है कि विषयवार डेट शीट जनवरी के आखिरी सप्ताह में और एडमिट कार्ड फरवरी 2027 के मध्य तक जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य रहेगा, इसलिए एडमिट कार्ड आते ही अपनी परीक्षा तिथि, शिफ्ट और सेंटर की जानकारी ध्यान से जांच लें। केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें और मोबाइल, कैलकुलेटर या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को साथ न ले जाएं।

How to Download BSEH Date Sheet 2027

  • सबसे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Latest News” या “Notifications” सेक्शन को खोलें।
  • यहाँ “Date Sheet for Secondary / Senior Secondary Annual Examination 2027” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर 10वीं या 12वीं की डेट शीट 2027 PDF खुल जाएगी।
  • इस PDF को डाउनलोड कर लें और आगे की तैयारी के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

BSEH Date Sheet 2027 Important Links

HBSE 12th Exam Dates 20273 March 2027 to 8 April 2027
HBSE 10th Exam Dates 20274 March 2027 to 26 March 2027
HBSE Subject-Wise Date Sheet 2027Notify Soon
HBSE Admit Card 2027Expected February 2027
Official Websitebseh.org.in
Check All Latest Jobsiharyana.in

सभी सरकारी अपडेट पाएं

नई भर्ती • एडमिट कार्ड • रिजल्ट • योजनाएं

Join WhatsappChannel

Join WhatsApp Join Telegram