EXIM Bank MT Recruitment 2026: एक्सिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर के 120 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

EXIM Bank MT Recruitment 2026: एक्सिम बैंक (Export-Import Bank of India) ने मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर के कुल 120 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से देश के योग्य और इच्छुक युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एक्सिम बैंक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

EXIM Bank MT Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थाएक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (EXIM Bank)
पद का नाममैनेजमेंट ट्रेनी (MT) एवं मैनेजर
विज्ञापन संख्याHRM/ MT/M/2026-27/05
कुल पद120 पद
नौकरी का स्थानऑल इंडिया
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की तिथि27 नवंबर से 11 दिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटeximbankindia.in

EXIM Bank MT Recruitment 2026 Vacancy Details

एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्न ट्रेड और विभागों के अंतर्गत कुल 120 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें मैनेजमेंट ट्रेनी के 90 पद और मैनेजर के 30 पद शामिल हैं।

पद का नामGenEWSOBCSCSTकुल
मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee)400925070990
मैनेजर (Manager)150307030230

EXIM Bank MT Recruitment 2026 Important Dates

एक्सिम बैंक भर्ती 2026 के लिए शॉर्ट नोटिस 11 नवंबर 2026 को जारी किया गया था, जबकि विस्तृत नोटिफिकेशन 13 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है। वहीं, इसकी परीक्षा दिसंबर 2026 (संभावित) में आयोजित की जाएगी।

EXIM Bank MT Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600/- रुपए रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग (PH) एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपए निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

EXIM Bank MT Recruitment 2026 Age Limit

एक्सिम बैंक भर्ती के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। मैनेजर पद के लिए आयु सीमा 24 से 30 वर्ष तथा मैनेजमेंट ट्रेनी पद के लिए आयु सीमा 21 से 28 वर्ष तक रखी गई है। आयु सीमा की गणना 1 नवंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी, इसके अलावा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

EXIM Bank MT Recruitment 2026 Educational Qualification

पद का नामकुल पदयोग्यता
मैनेजर एवं मैनेजमेंट ट्रेनी120संबंधित ट्रेड में स्नातक / स्नातकोत्तर / पेशेवर डिग्री (नोटिफिकेशन देखें)

EXIM Bank MT Recruitment 2026 Selection Process

एक्सिम बैंक भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, मेडिकल एग्जामिनेशन और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply EXIM Bank MT Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को एक्सिम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट या करियर सेक्शन में जाकर EXIM Bank Management Trainee/Manager Notification 2026 के लिंक पर क्लिक करके विज्ञापन को पूरा पढ़ लेना है।
  • इसके बाद ‘Apply Online’ के लिंक पर क्लिक करना है और पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी बिल्कुल सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है।
  • अंत में सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

EXIM Bank MT Recruitment 2026 Important Links

Online Application Starting Date27 November 2026
Last Date Online Application Form11 December 2026 (11:59 PM)
Apply Online FormClick Here
Official Full NotificationDownload Notification
Official Websiteeximbankindia.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram