RRB ALP Answer Key 2026: उत्तर कुंजी जारी, यहाँ से करें डाउनलोड और प्रश्न पत्र देखें

RRB ALP Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) CEN 01/2025 भर्ती के लिए CBT-2 की प्रोविशनल उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट 5 अगस्त 2026 को जारी कर दी है। RRB ALP CBT-2 परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2026 को किया गया था। अभ्यर्थी अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 5 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकता है।

RRB ALP Answer Key 2026 Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Boards (RRBs)
Department NameMinistry of Railways
Post NameAssistant Loco Pilot (ALP)
Advt No.CEN 01/2025
Vacancies10,970 Posts
Exam ModeOnline CBT
Exam Date28 July 2026
Answer Key Release Date05 August 2026
Objection Window05 August to 11 August 2026
Official Websiteindianrailways.gov.in

RRB ALP Answer Key 2026 Latest News

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के कुल 10,970 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्व में संपन्न की गई थी, जिसके बाद प्रथम चरण (CBT-1) परीक्षा का आयोजन किया गया था। CBT-1 परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय चरण (CBT-2) की लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक कराया गया ।

परीक्षा समाप्त होने के बाद RRB ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 5 अगस्त 2026 को आधिकारिक उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन विंडो 5 अगस्त 2026 से खोल दी गई है। यदि अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वे प्रति प्रश्न 50 रुपये (प्लस बैंक शुल्क) का भुगतान करके 11 अगस्त 2026 को रात तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। यदि अभ्यर्थी द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो जमा की गई फीस उसी बैंक खाते में वापस रिफंड कर दी जाएगी ।

RRB ALP Answer Key 2026 Exam Pattern

आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा में दो भाग (Part A और Part B) होते हैं। इसे कुल 2 घंटे 30 मिनट में पूरा करना होता है। परीक्षा का पैटर्न निम्नानुसार है:

  • Part A: इसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसके लिए 90 मिनट का समय मिलता है। इसमें मैथमेटिक्स, रीजनिंग, और बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग से संबंधित सवाल होते हैं। Part A के अंक आगे की मेरिट लिस्ट के लिए गिने जाते हैं।
  • Part B: यह संबंधित ट्रेड (Trade Test) से जुड़ा होता है, जिसमें 75 प्रश्न पूछे जाते हैं और 60 मिनट का समय दिया जाता है। यह पार्ट केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है (कम से कम 35% अंक पाना अनिवार्य है)।
  • Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती (Negative Marking) की जाती है।

How to Download RRB ALP Answer Key 2026

  • सबसे पहले अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर CEN 01/2025 (ALP) CBT-2 Answer Key / Response Sheet के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर RRB ALP CBT-2 की रिस्पॉन्स शीट और आंसर की खुल जाएगी।
  • अपने उत्तरों का मिलान करें और संभावित अंकों की गणना करें।
  • अंत में आंसर की PDF को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

RRB ALP Answer Key 2026 Important Links

RRB ALP CBT-2 Answer Key 2026Click Here
RRB ALP CBT-2 Objection PortalSubmit Objection
RRB Official Websiteindianrailways.gov.in
Check Latest Job Updatesiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram