NTPC Executive Recruitment 2026: एनटीपीसी में एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

NTPC Executive Recruitment 2026: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) ने एग्जीक्यूटिव (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक महिला व पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती का उद्देश्य ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं और निर्माण कार्यों को मजबूत बनाना है। एनटीपीसी एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 (शाम 06:00 बजे तक) निर्धारित की गई है।

NTPC Executive Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थानेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC)
पद का नामएग्जीक्यूटिव (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल)
विज्ञापन संख्याAdvt. No. : 15/26
कुल पद06 पद
वेतनमान₹71,000/- प्रतिमाह (कंसोलिडेटेड) एवं अन्य भत्ते
नौकरी का स्थाननिकोबार (Nicobar)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की तिथि30 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटntpc.co.in

NTPC Executive Recruitment 2026 Vacancy Details

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन द्वारा एग्जीक्यूटिव के कुल 06 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसका विवरण नीचे दिया गया है।

पद का नामकुल पद
एग्जीक्यूटिव (सिविल)02
एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल)02
एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल)02
ग्रैंड टोटल06

NTPC Executive Recruitment 2026 Important Dates

एनटीपीसी एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए विज्ञापन 30 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन भी 30 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 (शाम 06:00 बजे तक) तय की गई है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें।

NTPC Executive Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500/- रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग (PWD) एवं भूतपूर्व सैनिक (ESM) तथा सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

NTPC Executive Recruitment 2026 Age Limit

एनटीपीसी एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 13 नवंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जबकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

NTPC Executive Recruitment 2026 Educational Qualification

पद का नामयोग्यता एवं अनुभव
एग्जीक्यूटिव (सिविल)संबंधित ट्रेड में B.E. / B.Tech और साइट निष्पादन, निर्माण पर्यवेक्षण, QA/QC एवं प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग में न्यूनतम 1 वर्ष का कार्य अनुभव।
एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल)संबंधित ट्रेड में B.E. / B.Tech और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की स्थापना, परीक्षण, कमीशनिंग और O&M में न्यूनतम 1 वर्ष का कार्य अनुभव।
एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल)संबंधित ट्रेड में B.E. / B.Tech और साइट निष्पादन, रखरखाव, स्थापना और कमीशनिंग में न्यूनतम 1 वर्ष का कार्य अनुभव।

NTPC Executive Recruitment 2026 Selection Process

एनटीपीसी एग्जीक्यूटिव भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग / लिखित परीक्षा (यदि आवश्यक हो), पर्सनल इंटरव्यू, मेडिकल एग्जामिनेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

Pay Scale Details

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह ₹71,000/- की कंसोलिडेटेड राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त कंपनी की ओर से आवास / HRA, रिटेंशन बेनिफिट और स्वंय, जीवनसाथी, आश्रित माता-पिता व दो बच्चों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा (Medical Facility) प्रदान की जाएगी।

How to Apply NTPC Executive Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
  • होम पेज पर जाने के बाद एनटीपीसी एग्जीक्यूटिव रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ लेना है।
  • इसके बाद दिए गए ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई बुनियादी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना है।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव से जुड़े विवरण सही-सही दर्ज करने हैं।
  • अपने आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने हैं।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है।
  • अंत में, फॉर्म का फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित अपने पास रख लेना है।

NTPC Executive Recruitment 2026 Important Links

Online Application Start Date30 October 2026
Last Date Online Application Form13 November 2026 (06:00 PM)
Apply OnlineClick Here
Official NotificationDownload Notification
Official Websitecareers.ntpc.co.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram