IREL Tradesman Trainee Recruitment 2026: आईआरईएल में 131 पदों पर बंपर भर्ती, आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

IREL Tradesman Trainee Recruitment 2026: आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने ट्रेड्समैन ट्रेनी के कुल 131 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रुमेंटेशन और अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

IREL Tradesman Trainee Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थाआईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड (IREL)
पद का नामट्रेड्समैन ट्रेनी (Tradesman Trainee)
विज्ञापन संख्याAdvt. No. CO/HRM/36/2026
कुल पद131 पद
वेतनमानप्रशिक्षण के दौरान ₹34,200/- प्रति माह (W-3 ग्रेड में नियमित होने पर ₹22,000 – ₹88,000/-)
नौकरी का स्थानऑल इंडिया (विभिन्न यूनिट्स)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की तिथि24 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटirel.co.in

IREL Tradesman Trainee Recruitment 2026 Important Dates

आईआरईएल ट्रेड्समैन ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 (शाम 06:00 बजे तक) है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना आवेदन ऑनलाइन सुरक्षित कर लें।

IREL Tradesman Trainee Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और प्रोसेसिंग फीस मिलाकर कुल ₹826/- तय की गई है। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग, एक्स-सर्विसमैन, महिला अभ्यर्थियों और आंतरिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है, लेकिन उन्हें ₹354/- प्रोसेसिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

IREL Tradesman Trainee Recruitment 2026 Age Limit

आईआरईएल ट्रेड्समैन ट्रेनी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 13 नवंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा, सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC आदि) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

IREL Tradesman Trainee Recruitment 2026 Vacancy & Qulification

पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
ट्रेड्समैन ट्रेनी (फिटर)93संबंधित ट्रेड में आईटीआई / एनएसी (ITI/NAC) और 2 वर्ष का अनुभव।
ट्रेड्समैन ट्रेनी (इलेक्ट्रीशियन)12इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई / एनएसी, वैध वैधानिक लाइसेंस (Valid Statutory Licence) और 2 वर्ष का अनुभव।
ट्रेड्समैन ट्रेनी (इंस्ट्रुमेंटेशन)06इंस्ट्रुमेंटेशन ट्रेड में आईटीआई / एनएसी और 2 वर्ष का अनुभव।
ट्रेड्समैन ट्रेनी (AOCP)20एटीपी (AOCP) में आईटीआई / एनएसी या 12वीं पास (केमिस्ट्री विषय के साथ न्यूनतम 50% अंक) और 2 वर्ष का अनुभव।

IREL Tradesman Trainee Recruitment 2026 Selection Process

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट (ट्रेड टेस्ट / कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

IREL Tradesman Trainee Recruitment 2026 Exam Pattern

सेक्शन / विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सेक्शन-I: संबंधित ट्रेड / अनुशासन में व्यावसायिक ज्ञान100100
सेक्शन-II: सामान्य ज्ञान, तार्किक तर्क, संख्यात्मक योग्यता एवं अंग्रेजी5050
कुल150150
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की अवधि 2 घंटे (एक ही बैठक में) होगी।
  • प्रश्न पत्र द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी दोनों) रूप में होगा।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
  • लिखित परीक्षा में सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम 50% अंक तथा एससी, एसटी एवं ओबीसी (NCL) के लिए न्यूनतम 45% अंक लाना अनिवार्य है।

How to Apply IREL Tradesman Trainee Recruitment 2026

  • सबसे पहले आईआरईएल की आधिकारिक वेबसाइट irel.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए करियर विकल्प में जाकर रिक्रूटमेंट पोर्टल खोलें।
  • इसके बाद ट्रेड्समैन ट्रेनी विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और ‘Apply Online’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप-I में अपनी व्यक्तिगत और संपर्क जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से दोबारा लॉगिन करें।
  • अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म का फाइनल सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

IREL Tradesman Trainee Recruitment 2026 Important Links

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि24 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि13 नवंबर 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationDownload PDF
Official Websiteirel.co.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram