RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने देश के विभिन्न रेलवे जोन में स्टेशन मास्टर (Station Master) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत लगभग 1250 रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बहुत ही शानदार अवसर है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 25 नवंबर 2026 तक चलेगी।

RRB Station Master Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) / भारतीय रेल
पद का नामस्टेशन मास्टर (Station Master)
विज्ञापन संख्याCEN No. 08/2026
कुल पद1250 पद (लगभग)
वेतनमानलेवल-6 (₹35,400 मूल वेतन)
नौकरी का स्थानऑल इंडिया (पूरे भारत में)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की तिथि27 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटrrb.indianrailways.gov.in

RRB Station Master Recruitment 2026 Vacancy Details

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए शॉर्ट नोटिस के अनुसार स्टेशन मास्टर के लगभग 1250 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। श्रेणीवार (Category-wise) रिक्तियों की विस्तृत जानकारी 27 अक्टूबर 2026 को जारी होने वाले पूर्ण नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराई जाएगी।

RRB Station Master Recruitment 2026 Important Dates

रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 के लिए शॉर्ट नोटिस 21 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें।

RRB Station Master Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु ₹500 रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, ईबीसी, पूर्व सैनिकों (ESM), सभी श्रेणियों की महिलाओं, अल्पसंख्यकों और तृतीय लिंग (3rd Gender) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। परीक्षा में शामिल होने के बाद नियमानुसार शुल्क रिफंड (General/OBC को ₹400 और अन्य को ₹250) किया जाएगा।

RRB Station Master Recruitment 2026 Age Limit

रेलवे स्टेशन मास्टर पदों के लिए आयु सीमा (टेंटेटिव) 20 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी, तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

RRB Station Master Recruitment 2026 Educational Qualification

पद का नामकुल पदयोग्यता
स्टेशन मास्टर1250 (लगभग)किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Any Bachelor Degree)

RRB Station Master Recruitment 2026 Selection Process

रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती में चयन प्रक्रिया के अंतर्गत सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और अंत में मेडिकल परीक्षा के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

How to Apply RRB Station Master Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर CEN 08/2026 नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके इसे पूरा पढ़ लेना है।
  • फिर ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां बिल्कुल सही-सही भरनी हैं।
  • अपने आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने हैं।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है।
  • अंत में फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित अपने पास रख लेना है।

RRB Station Master Recruitment 2026 Important Links

Short Notice Out Date21 October 2026
Start Online Application Form27 October 2026 (Tentative)
Last Date Online Application Form25 November 2026 (11:59 PM)
Apply OnlineClick Here
Download NotificationDownload Notice
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram