RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026: रेलवे में 12वीं पास के लिए 1688 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (Under Graduate) के 1,688 पदों पर भर्ती का शार्ट नोटिफिकेशन (CEN No. 07/2026) जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लेवल-2 और लेवल-3 के अंतर्गत विभिन्‍न पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। RRB NTPC UG भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 (रात 23:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का यह बेहतरीन अवसर है।

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Boards (RRBs)
Department NameMinistry of Railways
Post NameNon-Technical Popular Categories (Under Graduate)
Advt No.CEN No. 07/2026
Vacancies1,688 Posts
Pay ScaleLevel-2 & Level-3 (7th CPC)
Job LocationAll India
Mode of ApplyOnline
Application Form Filling Date15 October 2026 to 13 November 2026
Official Websiterrbapply.gov.in

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 Vacancy Details

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अंडर ग्रेजुएट स्तर के नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के कुल 1,688 पदों पर भर्ती की जाएगी। विस्तृत श्रेणीवार पदों का विवरण ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Post NamePay LevelQualificationTotal Vacancies
NTPC (Under Graduate) Various PostsLevel-2 & Level-312th Pass1,688

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 Important Dates

आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती 2026 का शार्ट नोटिफिकेशन 21 सितंबर 2026 को जारी किया गया। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 (रात 23:59 बजे) तय की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह की तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 Application Fee

RRB NTPC UG भर्ती में सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं एससी (SC), एसटी (ST), दिव्यांग (PWD), पूर्व सैनिक (ESM), महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक एवं ईबीसी (EBC) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई) के माध्यम से किया जाएगा।

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 Educational Qualification

Post NameVacancyQualification
NTPC (Under Graduate) Posts1,68812th Pass (or equivalent) from recognized Board

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 Selection Process

RRB NTPC यूजी भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (1st Stage CBT-1)
  • द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (2nd Stage CBT-2)
  • कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) / स्किल टेस्ट (यदि लागू हो)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)

How to Apply RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक रेलवे भर्ती पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएँ।
  • अपनी मूलभूत जानकारी दर्ज करके प्राथमिक पंजीकरण (Registration) पूर्ण करें।
  • आधार सत्यापन (Aadhaar Verification) प्रक्रिया पूरी करें (ध्यान दें कि नाम और जन्मतिथि 10वीं के प्रमाणपत्र से 100% मेल खाती हो)।
  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी विवरण, पद प्राथमिकताएँ और परीक्षा भाषा का चयन करें।
  • अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • फॉर्म को सावधानीपूर्वक जांचने के बाद फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026 Important Links

Start Online Application Form15 October 2026
Last Date Online Application Form13 November 2026 (23:59 Hrs)
Apply OnlineApply Here
Download NotificationDownload Notice PDF
Official Websiterrbapply.gov.in
Check Latest Job Updatesiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram