SBI Asha Scholarship 2026: कक्षा 9वीं से उच्च शिक्षा तक ₹15 लाख तक स्कॉलरशिप, नोटिफिकेशन जारी व आवेदन शुरू

SBI Asha Scholarship 2026: एसबीआई फाउंडेशन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एसबीआई आशा स्कॉलरशिप योजना का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसके तहत कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक, स्नातक (Graduation), स्नातकोत्तर (Post Graduation), MBBS, IIT, IIM और विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹15,000 से लेकर ₹15,00000 (15 लाख रुपए) तक की स्कॉलरशिप दी जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 4 सितंबर 2026 तक नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SBI Asha Scholarship 2026 Overview

Name of OrganizationSBI Foundation
Name of the SchemeSBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27
EligibilityClass 9th to Higher Education (Minimum 75% marks in previous year)
BeneficiarySchool, UG, PG, MBBS, IIT, IIM and Foreign Education Students
Scholarship Amount₹15,000 to ₹15,00000 per year
Application ModeOnline (Free of cost)
Last DateSeptember 04, 2026
Official Websitesbiashascholarship.co.in

SBI Asha Scholarship 2026 उद्देश्य

SBI Asha Scholarship का मुख्य उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को वित्तीय सहायता देकर उनकी पढ़ाई में आ रही आर्थिक रुकावटों को दूर करना है, ताकि कोई भी होनहार छात्र पैसों की कमी के कारण अपनी स्कूली, व्यावसायिक या उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।

SBI Asha Scholarship 2026 पात्रता एवं योग्यता

स्कूल छात्र (कक्षा 9वीं से 12वीं): कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी पात्र हैं। पारिवारिक वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। (18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों के आवेदन अभिभावक की सहमति और ओटीपी सत्यापन द्वारा जमा होंगे)।

स्नातक व स्नातकोत्तर छात्र: NIRF Overall Ranking के Top 300 या NAAC ‘A’ मान्यता प्राप्त संस्थानों से UG/PG कोर्स करने वाले छात्र पात्र होंगे। पारिवारिक वार्षिक आय ₹6 लाख तक होनी चाहिए।

प्रोफेशनल व विदेशी अध्ययन (MBBS/IIT/IIM/Foreign): AIIMS / NIRF Top 50 मेडिकल कॉलेजों से MBBS, IIT से ग्रेजुएशन, IIM से MBA/PGDM या QS Top 200 विदेशी यूनिवर्सिटीज में मास्टर कोर्स में अध्ययनरत अभ्यर्थी पात्र हैं। पारिवारिक आय सीमा ₹6 लाख वार्षिक है।

न्यूनतम अंक शर्त: पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 75% अंक या 7.5 CGPA होना आवश्यक है। SC/ST के लिए 65% और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए 60% अंकों की छूट दी गई है।

SBI Asha Scholarship 2026 छात्रवृत्ति की राशि

  • कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष अधिकतम ₹15,000 की स्कॉलरशिप राशि दी जाएगी।
  • मान्यता प्राप्त संस्थानों से स्नातक (UG) पाठ्यक्रम करने वाले अभ्यर्थियों को प्रतिवर्ष अधिकतम ₹75,000 प्रदान किए जाएंगे।
  • स्नातकोत्तर (PG) मास्टर डिग्री पाठ्यक्रमों के चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष अधिकतम ₹1,50,000 की छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • MBBS और IIT में स्नातक करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष अधिकतम ₹2,00,000 तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।
  • IIM में MBA/PGDM करने वाले अभ्यर्थियों को ₹5,00,000 प्रतिवर्ष तथा विदेशों में टॉप-200 यूनिवर्सिटीज से मास्टर्स/उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले (SC/ST) अभ्यर्थियों को अधिकतम ₹15,00,000 तक की छात्रवृत्ति सीधे बैंक खाते में दी जाएगी।

How to Apply SBI Asha Scholarship 2026

  • सबसे पहले एसबीआई आशा स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट sbiashascholarship.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जाने के बाद योजना से संबंधित संपूर्ण दिशा-निर्देश और पात्रता की जांच करें।
  • अब ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें और आधार, ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर दर्ज कर अकाउंट बनाएं।
  • पोर्टल में लॉगिन करके अपनी कक्षा या पाठ्यक्रम के अनुसार सही स्कॉलरशिप श्रेणी का चयन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक, पारिवारिक आय और बैंक खाते का विवरण सही-सही दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, आय प्रमाण पत्र, पिछली मार्कशीट, बोनाफाइड सर्टिफिकेट/आईडी कार्ड और फीस रसीद अपलोड करें।
  • फॉर्म की जांच करने के बाद अंत में सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

SBI Asha Scholarship 2026 Important Links

Last Date Online Application form04 September 2026
Apply OnlineApply from here
Official NotificationDownload from here
Official Websitesbiashascholarship.co.in
Check Latest Scholarship Updatesiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram