Tata Capital Pankh Scholarship 2026: विद्यार्थियों को मिलेगी ₹18,000 तक की स्कॉलरशिप, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Tata Capital Pankh Scholarship 2026: टाटा कैपिटल लिमिटेड ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों की सहायता के लिए Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026-27 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत कक्षा 11वीं, 12वीं, सामान्य स्नातक, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और आईटीआई में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अधिकतम ₹18,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के लिए पात्र छात्र एवं छात्राएं Buddy4Study पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 रखी गई है।

Tata Capital Pankh Scholarship 2026 Overview

स्कॉलरशिप का नामTata Capital Pankh Scholarship Program 2026-27
प्रदानकर्ता संस्थाTata Capital Limited
पात्र विद्यार्थीकक्षा 11वीं, 12वीं, सामान्य स्नातक, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा एवं ITI
न्यूनतम योग्यतापिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक
वार्षिक पारिवारिक आयअधिकतम ₹4 लाख तक
स्कॉलरशिप राशिअधिकतम ₹18,000 प्रतिवर्ष
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (निःशुल्क)
आवेदन की अंतिम तिथि26 अक्टूबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइटbuddy4study.com / tatacapital.com

Tata Capital Pankh Scholarship 2026 उद्देश्य

टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2013 में टाटा कैपिटल की सीएसआर (CSR) पहल के तहत की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर होने वाले मेधावी विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकें। इसमें छात्राओं, दिव्यांगों, एकल अभिभावक वाले बच्चों और एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है।

Tata Capital Pankh Scholarship 2026 पात्रता एवं शर्ते

कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए: आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 11वीं या 12वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। पिछली शैक्षणिक कक्षा में न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, माता-पिता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और ITI के विद्यार्थियों के लिए: अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या कॉलेज से सामान्य स्नातक (B.A, B.Com, B.Sc आदि), पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा या आईटीआई पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए। पिछली कक्षा या सेमेस्टर में कम से कम 60% अंक प्राप्त होना आवश्यक है और परिवार की कुल वार्षिक आय ₹4 लाख से कम होनी चाहिए। (नोट: टाटा कैपिटल एवं Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इसके लिए पात्र नहीं हैं।)

Tata Capital Pankh Scholarship 2026 स्कॉलरशिप राशि

  • कक्षा 11वीं एवं 12वीं: 60% से 80% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फीस का 80% या अधिकतम ₹10,000 प्रदान किए जाएंगे। 80% से 90% अंक वाले विद्यार्थियों को अधिकतम ₹12,000 तथा 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को कुल फीस का 100% या अधिकतम ₹15,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • ग्रेजुएशन, डिप्लोमा व ITI: 60% से 80% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को अधिकतम ₹12,000, 80% से 90% अंक लाने वालों को अधिकतम ₹15,000 और 90% से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को कोर्स फीस का 100% या अधिकतम ₹18,000 तक की छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी।
  • विशेष प्राथमिकता: छात्राओं, दिव्यांग विद्यार्थियों, अनाथ या एकल अभिभावक वाले बच्चों तथा अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आवेदकों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

How to Apply Tata Capital Pankh Scholarship 2026

  • सबसे पहले Buddy4Study के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर, ईमेल या गूगल अकाउंट की सहायता से रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद “Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026-27” के लिंक को खोजें और अपनी संबंधित श्रेणी के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
  • “Start Application” बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पारिवारिक आय की जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे मार्कशीट, पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, फीस रसीद, बैंक पासबुक और फोटो अपलोड करें।
  • नियम व शर्तें स्वीकार करके आवेदन पत्र का Preview देखें।
  • सभी दर्ज जानकारी सही होने पर फॉर्म को फाइनल Submit करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Tata Capital Pankh Scholarship 2026 Important Links

Last Date Online Application form26 October 2026
Apply OnlineApply from here
Official NotificationDownload from here
Official Websitebuddy4study.com
Check Latest Scholarship Updatesiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram