BSEH October Exam Date Sheet 20266: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने कक्षा 10वीं (Secondary) और 12वीं (Senior Secondary) की अक्टूबर 2026 परीक्षाओं के लिए आधिकारिक डेट शीट जारी कर दी है। आपको बता दें कि यह परीक्षा CTP, OCTP, कम्पार्टमेंट, Re-appear, Partial/Full Improvement और अतिरिक्त विषयों के परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 तक और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे (कुछ विषयों की 4:30 बजे तक) की पाली में होंगी। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की अक्टूबर 2026 परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2026 से शुरू की गई थी। छात्रों को बिना किसी विलंब शुल्क के 15 जुलाई 2026 तक आवेदन करने का अवसर दिया गया था। इसके बाद विभिन्न चरणों में ₹100, ₹300 और अंतिम चरण में ₹1000 विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 तय की गई थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड ने 3 सितंबर 2026 को आधिकारिक डेट शीट जारी कर दी है। अब सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही हैं, जो 10वीं कक्षा के लिए 13 अक्टूबर तक और 12वीं कक्षा के लिए 22 अक्टूबर 2026 तक शाम की पाली (दोपहर 2:00 बजे से) में आयोजित की जाएंगी।
BSEH October Exam Date Sheet 2026 Application Dates (आवेदन की तिथियां)
Online Application Start Date
23 June 2026
Without Late Fee
23 June 2026 to 15 July 2026
With ₹100 Late Fee
16 July 2026 to 26 July 2026
With ₹300 Late Fee
27 July 2026 to 07 August 2026
With ₹1000 Late Fee
08 August 2026 to 18 August 2026
BSEH October Exam Date Sheet 2026 Exam Dates (परीक्षा की तिथियां)
Class 10th (Secondary) Exam Dates
01 October 2026 to 13 October 2026
Class 12th (Senior Secondary) Exam Dates
01 October 2026 to 22 October 2026
Exam Shift & Timing
02:00 PM to 05:00 PM / 04:30 PM (Evening Shift)
परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ समय पर पहुंचे। किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर या मोबाइल फोन परीक्षा हॉल में पूरी तरह से प्रतिबंधित है। विशेष आवश्यकता वाले (Differently Abled) छात्रों को नियमानुसार प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय और लेखक (Amanuensis) की सुविधा मिलेगी।
How to Download BSEH October Exam Date Sheet 2026
सबसे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Quick Links या Latest Notification सेक्शन में जाएं।
इसके बाद “Date Sheet for Secondary / Sr. Secondary October-2026 Examination” के लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करते ही परीक्षा की पूरी टाइमटेबल PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
अब अपनी कक्षा और विषय के अनुसार परीक्षा तिथियों की जांच करें।
अंत में Date Sheet PDF को डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।