BSEH Haryana Open School Admission March 2027: हरियाणा मुक्त विद्यालय 10वीं व 12वीं फ्रेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें संपूर्ण जानकारी

BSEH Haryana Open School Admission March 2027: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी द्वारा हरियाणा मुक्त विद्यालय (HOS) सैकेण्डरी (10वीं) और सीनियर सैकेण्डरी (12वीं) फ्रेश परीक्षा मार्च-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। जो भी अभ्यर्थी इस वर्ष मुक्त विद्यालय के माध्यम से 10वीं या 12वीं की परीक्षा देना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

BSEH Haryana Open School Admission March 2027 Overview

Board NameBoard of School Education Haryana (BSEH), Bhiwani
Exam NameHaryana Open School Secondary / Sr. Secondary Fresh Exam March-2027
Class / Level10th (Secondary) & 12th (Senior Secondary)
Application ModeOnline
Start DateSeptember 04, 2026
Last Date (Without Late Fee)September 30, 2026
Official Websitebseh.org.in

BSEH Haryana Open School Admission March 2027 मुख्य उद्देश्य

हरियाणा मुक्त विद्यालय (HOS) का मुख्य उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना है जो किसी कारणवश नियमित (Regular) स्कूल नहीं जा सके। इसके जरिए छात्र-छात्राएं घर बैठे अपनी 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई पूरी करके बेहतर भविष्य और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

BSEH Haryana Open School Admission March 2027 पात्रता एवं आवश्यक निर्देश

10वीं (सैकेण्डरी) के लिए पात्रता: आवेदक के पास जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (SLC), या सरकारी अस्पताल से जारी जन्म तिथि प्रमाण पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा प्रति हस्ताक्षरित) होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन करते समय इन दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना आवश्यक होगा। इसके अलावा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 10वीं कक्षा के लिए त्रि-भाषाई सूत्र लागू किया गया है, जिसके तहत अब 5 अनिवार्य विषयों के स्थान पर 6 अनिवार्य विषय एवं 1 वैकल्पिक विषय सहित कुल 7 विषयों का चयन करना होगा।

12वीं (सीनियर सैकेण्डरी) के लिए पात्रता: आवेदक ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा (अंग्रेजी विषय के साथ) उत्तीर्ण की हो। यदि 10वीं में अंग्रेजी विषय पास नहीं है, तो आवेदन के साथ Additional श्रेणी के तहत अंग्रेजी विषय का फॉर्म भरना होगा। साथ ही, 10वीं उत्तीर्ण होने के बाद न्यूनतम डेढ़ वर्ष (1 वर्ष 6 माह) का अंतर होना अनिवार्य है (अर्थात विद्यार्थी ने सितंबर 2025 या उससे पहले 10वीं पास की हो)।

BSEH Haryana Open School Admission March 2027 आवेदन शुल्क विवरण

  • बिना विलंब शुल्क (04.09.2026 से 30.09.2026): ₹3500/- निर्धारित परीक्षा शुल्क देय होगा।
  • ₹1500 विलंब शुल्क सहित (01.10.2026 से 17.10.2026): ₹3500 + ₹1500 = ₹5000/- परीक्षा शुल्क भुगतान करना होगा।
  • अतिरिक्त विषय शुल्क (सीनियर सैकेण्डरी): सीनियर सैकेण्डरी में किसी अतिरिक्त विषय के लिए ₹400/- अलग से देय होंगे।
  • PCP क्लासेज (अध्ययन केंद्र): अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान अध्ययन केंद्र चुनना होगा, जहां 04.09.2026 से 28.02.2027 के दौरान प्रत्येक रविवार को कुल 20 दिनों की कक्षाएं लगाना अनिवार्य रहेगा।
  • आवश्यक कॉलम (APAAR ID): आवेदन फॉर्म भरते समय पोर्टल पर APAAR ID का कॉलम भरना अनिवार्य किया गया है।

How to Apply BSEH Haryana Open School Admission March 2027

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Haryana Open School (HOS) Fresh March-2027 ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑफिशल प्रेस नोट एवं दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • अब अपना सही मोबाइल नंबर (केवल छात्र या अभिभावक का), ईमेल आईडी और APAAR ID दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और परीक्षा माध्यम का चुनाव करें।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम रंगीन फोटो (तिथि सहित, 50-80 KB) और सिग्नेचर (20-30 KB) स्कैन करके अपलोड करें।
  • निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से सफलतापूर्वक भुगतान करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें और संबंधित दस्तावेजों को अपने चयनित अध्ययन केंद्र में जमा कराएं।

BSEH Haryana Open School Admission March 2027 Important Links

Last Date (Without Late Fee)30 September 2026
Apply Online LinkApply from here
Official Notification Press NoteDownload from here
Official Websitebseh.org.in
Check Latest Admission Updatesiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram