Bank of Baroda SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Bank of Baroda SO Recruitment 2026 बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के 1100 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज और कॉर्पोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट विभागों में पदों को भरा जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 04 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationBank of Baroda (BOB)
Post NameWealth Executive & Credit Analyst – C&IC
Advt No.BOB/HRM/REC/ADVT/2026/17
Vacancies1100 Posts
Salary/ Pay ScaleBasic Pay JMG/S-I ₹48480 & MMG/S-II ₹64820
Job LocationAll India
Mode of ApplyOnline
Application Form Filling Date04 September to 24 September 2026
Official Websitebankofbaroda.in

Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Vacancy Details

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के कुल 1100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

पदस्केलकुलSCSTOBCEWSURPwBD
Wealth ExecutiveJMG/S-I10001507527010040540
Credit Analyst – C&ICMMG/S-II1001582710404
कुल11001658329711044544

Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Important Dates

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन 04 सितंबर 2026 को जारी किया गया। ऑनलाइन आवेदन 04 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा करें।

Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Application Fee

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 (जीएसटी सहित) + पेमेंट गेटवे शुल्क रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD), भूतपूर्व सैनिक और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹175 (जीएसटी सहित) + पेमेंट गेटवे शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए आयु सीमा 22 से 32 वर्ष रखी गई है, जबकि क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए आयु सीमा 21 से 33 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 01 सितंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी (जैसे एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट)।

Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Educational Qualification

Post NameVacancyQualification
Wealth Executive1000Graduation in any discipline + Valid Certification (IC 38 / NISM V-A / NISM XXI-A / NISM V-D) & Min. 2 years experience in sales of wealth products.
Credit Analyst – C&IC100Graduation in any discipline + 2 years Full time PG Degree/Diploma in Management / MBA (Finance/Marketing/Banking) / CA & Min. 1 year banking experience in SCB.

Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Selection Process

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती में चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदनों की स्क्रूटनी/शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन परीक्षा / साइकोमेट्रिक टेस्ट (यदि आयोजित की जाती है), ग्रुप डिस्कशन (GD) और/या इंटरव्यू शामिल हैं। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

How to Apply Bank of Baroda SO Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर Careers / Current Opportunities सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • अब BOB Recruitment 2026 (Advt No. BOB/HRM/REC/ADVT/2026/17) के नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
  • इसके बाद ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • अपने आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Important Links

Start Bank of Baroda Recruitment 2026 form04 September 2026
Last Date Online Application form24 September 2026
Apply OnlineApply Online
Official NotificationNotification PDF
Official Websitebankofbaroda.in
Check All Latest Jobsiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram