SBI SCO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में SCO पदों पर निकली भर्ती, यहाँ देखें योग्यता, फीस और आवेदन लिंक

SBI SCO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) के अंतर्गत वेल्थ मैनेजमेंट (Wealth Management) के विभिन्न पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत रेगुलर और बैकलाग रिक्तियों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती का उद्देश्य बैंक की वेल्थ मैनेजमेंट और रिटेल सेवाओं को बेहतर बनाना है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 04 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

SBI SCO Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationState Bank of India (SBI)
Post NameZonal Head, Regional Head, Relationship Manager (Team Lead), Investment Specialist, Investment Officer, VP Wealth & AVP Wealth
Advt No.CRPD/SCO/2026-27/23
Vacancies207 Regular Posts + Backlog Vacancies
Salary/ Pay ScaleCTC Upper Range ₹27.10 Lakhs to ₹97.00 Lakhs (Post wise)
Job LocationVarious SBI Circles / All India
Mode of ApplyOnline
Application Form Filling Date04 September 2026 to 25 September 2026
Official Websitesbi.bank.in/web/careers/current-openings

SBI SCO Recruitment 2026 Vacancy Details

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (Wealth Management) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Post NameRegular Vacancies
Zonal Head (Retail)1
Regional Head (RH)5
Relationship Manager – Team Lead24
Investment Specialist (IS)9
Investment Officer (IO)4
VP Wealth91
AVP Wealth73
Total Regular Vacancies207

SBI SCO Recruitment 2026 Important Dates

एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक विज्ञापन 04 सितंबर 2026 को जारी किया गया। ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान की प्रक्रिया 04 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन कर लें।

SBI SCO Recruitment 2026 Application Fee

एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती में सामान्य (General), ईडब्ल्यूएस (EWS) एवं ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क एवं इंटीमेशन चार्ज ₹750 निर्धारित किया गया है। जबकि एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूर्णतः निशुल्क (Nil) रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार किया जाएगा।

SBI SCO Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में पद अनुसार आयु सीमा निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 31 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। Zonal Head एवं Regional Head पद के लिए आयु सीमा 35 से 50 वर्ष, Relationship Manager-Team Lead व Investment Specialist के लिए 28 से 42 वर्ष, Investment Officer के लिए 28 से 40 वर्ष, VP Wealth के लिए 26 से 42 वर्ष तथा AVP Wealth पद के लिए आयु सीमा 23 से 35 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणियों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

SBI SCO Recruitment 2026 Educational Qualification

Post NameVacancyQualification & Experience
Zonal Head / Regional Head / RM / IS / IO / VP / AVP Wealth207+पद अनुसार संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/पीजी/प्रोफेशनल डिग्री (CA/CFA/MBA आदि) एवं प्रासंगिक कार्य अनुभव (विवरण के लिए नोटिफिकेशन देखें)

SBI SCO Recruitment 2026 Selection Process

एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय बायोडाटा/अनुभव और योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting) तथा उसके बाद साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची केवल साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर घटते क्रम (Descending Order) में तैयार की जाएगी, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच होगी।

How to Apply SBI SCO Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in/web/careers पर जाना है।
  • फिर “Current Openings” सेक्शन में जाकर “RECRUITMENT OF SPECIALIST CADRE OFFICERS ON CONTRACT BASIS” (Advertisement No: CRPD/SCO/2026-27/23) के लिंक को खोलें।
  • विज्ञापन/नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
  • “Apply Online” पर क्लिक करके सबसे पहले अपना नया पंजीकरण (Registration) करें।
  • पंजीकरण के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • अपनी पसंद के 3 अलग-अलग सर्किल/सेंटर प्राथमिकताओं (Circle Preferences) का चयन करें।
  • अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे बायोडाटा (Resume), आईडी प्रूफ, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र और फोटो/हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Net Banking/Debit/Credit Card) से करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी प्रविष्टियों को पुनः जांच लें और फाइनल सबमिट के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

SBI SCO Recruitment 2026 Important Links

Start SBI SCO Recruitment 2026 Application04 September 2026
Last Date Online Application Form25 September 2026
Apply OnlineClick Here to Apply
Official NotificationDownload Notification PDF
Official Websitesbi.bank.in
Check Latest Updatesiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram