Bank of India SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 205 पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026

Bank of India SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के स्केल I, II, III और IV के तहत कुल 205 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें ऑल इंडिया के योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती का उद्देश्य बैंक में आईटी, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, साइबर सुरक्षा और अन्य तकनीकी कार्यों को मजबूत बनाना है। BOI Specialist Officer भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

Bank of India SO Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationBank of India (BOI)
Post NameSpecialist Officer (Scale I, II, III, IV)
Advt No.Project No. 2026-27/02 Notice dated 01.08.2026
Vacancies205 Posts
Salary/ Pay ScaleBasic Pay ₹48,480 – ₹1,20,940 (Scale wise)
Job LocationAll India
Mode of ApplyOnline
Application Form Filling Date10 September to 25 September 2026
Official Websitebankofindia.co.in

Bank of India SO Recruitment 2026 Vacancy Details

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न स्केल में कुल 205 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Post ScaleVacancy
Chief Manager (Scale-IV)10
Senior Manager (Scale-III)49
Manager (Scale-II)118
Officer (Scale-I)28
Total205

Bank of India SO Recruitment 2026 Important Dates

बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना आवेदन पूरा करें।

Bank of India SO Recruitment 2026 Application Fee

बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में सामान्य (General), ईडब्ल्यूएस (EWS) एवं ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹850 रखा गया है, जबकि एससी (SC), एसटी (ST) एवं दिव्यांग (PWD) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹175 रखा गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

Bank of India SO Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में स्केल I के पदों के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष, स्केल II के लिए 25 से 35 वर्ष, स्केल III के लिए 28 से 37 वर्ष तथा स्केल IV पदों के लिए आयु सीमा 28 से 42 वर्ष रखी गई है। इसमें आयु की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जबकि आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PWD) को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

Bank of India SO Recruitment 2026 Educational Qualification

Post NameVacancyQualification
Specialist Officer (Scale I, II, III, IV)205B.E. / B.Tech / MCA / M.Sc (IT/CS) / Law / Relevant Certification & Work Experience

Bank of India SO Recruitment 2026 Selection Process

बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा (Online Test) और/या पर्सनल इंटरव्यू (Personal Interview) / ग्रुप डिस्कशन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) एवं मेडिकल परीक्षण के बाद अंत में फाइनल मेर मेरिट लिस्ट जारी होगी।

How to Apply Bank of India SO Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाना है।
  • फिर होम पेज पर ‘Careers’ सेक्शन में जाकर ‘Recruitment Notices’ पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Specialist Officer Recruitment Notice Project No. 2026-27/02 के लिंक पर क्लिक करना है और इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
  • इसके बाद ‘Apply Online’ के लिंक पर क्लिक करके अपना नया रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना है।
  • अंत में सभी जानकारी चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

Bank of India SO Recruitment 2026 Important Links

Start BOI SO Recruitment 2026 Form10 September 2026
Last Date Online Application Form25 September 2026
Apply Online LinkApply from here
Official Notification PDFDownload from here
Official Websitebankofindia.co.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram