CONCOR Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर के 77 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

CONCOR Recruitment 2026: भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (CONCOR) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) और असिस्टेंट ऑफिसर के कुल 77 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें ऑल इंडिया के योग्य महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती का उद्देश्य कंपनी में लॉजिस्टिक्स, ऑपरेशंस और प्रशासनिक कार्यों को मजबूत बनाना है। CONCOR भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे तक निर्धारित की गई है।

CONCOR Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationContainer Corporation of India Ltd. (CONCOR)
Post NameManagement Trainee (MT) & Assistant Officer (AO)
Advt No.05/2026
Vacancies77 Posts
Salary/ Pay ScaleMT: ₹50,000 – ₹1,60,000 | AO: ₹40,000 – ₹1,36,000
Job LocationAll India
Mode of ApplyOnline
Application Form Filling Date31 August to 30 September 2026
Official Websiteconcorindia.co.in

CONCOR Recruitment 2026 Vacancy Details

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर के विभिन्न विषयों में कुल 77 पदों पर भर्ती की जाएगी। पद अनुसार विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:

Post NameVacancy
Management Trainee (Commercial & Operations)25
Management Trainee (Accounts) / Compliance09
Management Trainee (Technical)04
Management Trainee (MIS)03
Management Trainee (Civil)02
Management Trainee (Personnel & Administration)02
Assistant Officer (Commercial & Operations)20
Assistant Officer (Accounts)02
Assistant Officer (Technical)04
Assistant Officer (MIS)06
Total77

CONCOR Recruitment 2026 Important Dates

CONCOR भर्ती 2026 के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन 31 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन फॉर्म भरने तथा फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना आवेदन पूरा करें।

CONCOR Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) एवं ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए मैनेजमेंट ट्रेनी पद हेतु आवेदन शुल्क ₹750 और असिस्टेंट ऑफिसर पद हेतु ₹500 रखा गया है। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) एवं पूर्व सैनिकों (ESM) के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

CONCOR Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष रखी गई है, जबकि असिस्टेंट ऑफिसर (AO) पदों के लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा की गणना 31 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

CONCOR Recruitment 2026 Educational Qualification

Post NameQualification
Management Trainee (MT)Graduate + MBA / PG Degree / CA / CS / B.Tech (Relevant Stream)
Assistant Officer (AO)Degree / Diploma / B.Com / BCA in Relevant Stream + Experience

CONCOR Recruitment 2026 Selection Process

CONCOR भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (Open Competitive CBT Exam) के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा। अंत में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल जांच (Medical Examination) के बाद फाइनल मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

How to Apply CONCOR Recruitment 2026

  • सबसे पहले कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CONCOR) की आधिकारिक वेबसाइट [concorindia.co.in](https://www.concorindia.co.in/recruitment-notice?lang=hi) पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘HR & Career’ सेक्शन में ‘Recruitment & Results’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Employment Notification No. 05/2026 को डाउनलोड करके ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • अब ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन (New Registration) पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

CONCOR Recruitment 2026 Important Links

Start CONCOR Recruitment 2026 Form31 August 2026
Last Date Online Application Form30 September 2026
Apply OnlineApply from here
Official NotificationDownload from here
Official Websiteconcorindia.co.in
Check All Latest Jobsiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram