UCO Bank SO Recruitment 2026: यूको बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर में मैनेजर (AI/ML इंजीनियर) और मैनेजर (साइबर सिक्योरिटी) के कुल 20 पदों पर नियमित आधार पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं। यूको बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
यूको बैंक द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (MMGS-II) के कुल 20 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
Post Name
SC
ST
OBC
EWS
UR
Total
Manager-AI/ML Engineer
1
0
2
1
6
10
Manager-Cyber Security
1
0
2
1
6
10
UCO Bank SO Recruitment 2026 Important Dates
यूको बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं फीस भुगतान की प्रक्रिया 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।
Event
Date
Notification Release Date
29 August 2026
Online Application Start Date
29 August 2026
Last Date to Apply Online & Payment Fee
18 September 2026
UCO Bank SO Recruitment 2026 Application Fee
यूको बैंक भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 (GST सहित) रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹175 (GST सहित) निर्धारित है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
Category
Application Fee
General / OBC / EWS
₹850/-
SC / ST / PwBD
₹175/-
Payment Mode
Online
UCO Bank SO Recruitment 2026 Age Limit
इस भर्ती में मैनेजर-AI/ML इंजीनियर एवं मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी दोनों पदों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी, तथा आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
Manager-AI/ML Engineer: 25 to 35 Years
Manager-Cyber Security: 25 to 35 Years
Age Calculation Date: 01 August 2026
Age Relaxation: As per Government Rules for Reserved Categories
UCO Bank SO Recruitment 2026 Age Relaxation
Category
Age Relaxation
SC / ST
5 Years
OBC (Non-Creamy Layer)
3 Years
PwBD
10 Years
Ex-Servicemen / ECO / SSCO
5 Years
Persons affected by 1984 riots
5 Years
UCO Bank SO Recruitment 2026 Educational Qualification
Post Name
Vacancy
Qualification & Experience
Manager-AI/ML Engineer
10
Full-time B.E./B.Tech or M.E./M.Tech/MCA in CS/IT/AI & ML/Data Science (Min 50% marks) + Minimum 3 years post-qualification experience in AI/ML development.
Manager-Cyber Security
10
Full-time B.E./B.Tech/M.E./M.Tech/MCA/M.Sc in CS/IT/Software Engg/ECE (Min 50% marks) + Valid Certifications (OSCP, OSCE³, OSWE, OSEP, GPEN, CAISP, etc.) + Minimum 3 years hands-on experience in offensive cyber security.
UCO Bank SO Recruitment 2026 Selection Process
यूको बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी/शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन (GD) और/या साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से किया जाएगा।
Screening & Shortlisting based on Qualification and Experience
Online Written Examination (if conducted by Bank)
Group Discussion / Personal Interview
Document Verification
Final Merit List
How to Apply UCO Bank SO Recruitment 2026
सबसे पहले यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट uco.bank.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘Career’ सेक्शन में जाकर ‘Recruitment Opportunities’ पर क्लिक करें।
इसके बाद Specialist Officers Recruitment Advertisement No. HO/HRM/RECR/2026-27/COM-01 नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और पूरा पढ़ें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव व व्यक्तिगत विवरण सही-सही भरें।
मांगे गए आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर, आयु प्रमाण-पत्र, क्वालिफिकेशन एवं एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से करें।
अंत में भरे गए फॉर्म को रीचैक करके फाइनल सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UCO Bank SO Recruitment 2026 Important Links
Start UCO Bank Specialist Officer Recruitment 2026 form