Haryana Pashupalan Loan Scheme 2026: अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के लिए पशुपालन लोन योजना, 25% से 90% तक सब्सिडी

Haryana Pashupalan Loan Scheme 2026: हरियाणा सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पशुपालन के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु दो अलग-अलग योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पहली योजना अनुसूचित जाति (SC) परिवारों के लिए है जिसमें डेयरी, सूअर, भेड़ एवं बकरी पालन यूनिट पर 50% से 90% तक सब्सिडी प्रदान की जाती है। वहीं दूसरी योजना सामान्य वर्ग (General Category) के लिए है जिसमें सूअर, भेड़ एवं बकरी पालन यूनिट पर 25% तक सब्सिडी दी जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Haryana Pashupalan Loan Scheme 2026 Overview

Name of DepartmentAnimal Husbandry & Dairying Department Haryana
Scheme NameHaryana Animal Loan Scheme 2026
Scheme Year2026-27
BeneficiarySC Families / General Category Families
Application ModeOnline (SARAL Portal)
CategoryGovernment Scheme
Official DepartmentAnimal Husbandry & Dairying Haryana
Official Websitepashudhanharyana.gov.in

Haryana Pashupalan Loan Scheme 2026 About

हरियाणा सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा बेरोजगार युवाओं, किसानों एवं पात्र परिवारों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पशुधन इकाइयों की स्थापना हेतु ऋण आधारित योजनाएं शुरू की गई हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए डेयरी, सूअर, भेड़ एवं बकरी पालन पर 50% से 90% तक सब्सिडी उपलब्ध है जबकि सामान्य वर्ग के लिए सूअर, भेड़ एवं बकरी पालन इकाइयों पर 25% सब्सिडी दी जाती है। योजना का लाभ बैंक ऋण के माध्यम से मिलेगा तथा सब्सिडी पात्रता के अनुसार प्रदान की जाएगी।

Haryana Pashupalan Loan Scheme 2026 Eligibility

अनुसूचित जाति (SC) योजना:

  • आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
  • आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • पशुओं को रखने के लिए पर्याप्त स्थान या शेड होना चाहिए।
  • किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता या प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं है।

सामान्य वर्ग (General Category) योजना:

  • आवेदक हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
  • आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • पशुओं को रखने के लिए पर्याप्त स्थान या शेड होना चाहिए।
  • किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता या प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं है।

Haryana Pashupalan Loan Scheme 2026 Subsidy Details

अनुसूचित जाति (SC) परिवार

यूनिटसब्सिडीअधिकतम सहायता
2-3 दुधारू पशुओं की डेयरी यूनिट50%₹1,50,000
सूअर पालन (10+1)50%₹50,000
भेड़ पालन (15+1)90%₹88,200
बकरी पालन (15+1)90%₹88,200

सामान्य वर्ग (General Category)

यूनिटसब्सिडीअधिकतम सहायता
सूअर पालन (10+1)25%₹25,000
भेड़ पालन (15+1)25%₹24,500
बकरी पालन (15+1)25%₹24,500

Haryana Pashupalan Loan Scheme 2026 Required Documents

  • परिवार पहचान पत्र (PPP)
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक / बैंक खाते की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक से NOC
  • अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र (केवल SC योजना के लिए)

How to Apply Haryana Pashupalan Loan Scheme 2026

  • सबसे पहले हरियाणा के SARAL Portal पर जाएं।
  • लॉगिन करें अथवा नया पंजीकरण करें।
  • SC अभ्यर्थी “Scheme for Providing Employment Opportunities for Scheduled Castes” सर्च करें।
  • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी “Scheme for Providing Employment Opportunities by Establishment Piggery Sheep and Goat Unit-General” सर्च करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

Haryana Pashupalan Loan Scheme 2026 Important Links

Last Date Online Application Form30 November 2026
Apply OnlineApply Here
NOC FormDownload Here
Official NotificationNotification for general,
Notification for SC
Official Websitepashudhanharyana.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram