NFL Management Trainee Admit Card 2026: एनएफएल मैनेजमेंट ट्रेनी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NFL Management Trainee Admit Card 2026: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के विभिन्न 21 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड 08 जुलाई 2026 को जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि NFL मैनेजमेंट ट्रेनी परीक्षा का आयोजन 11 जुलाई और 12 जुलाई 2026 को किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी 30 जून 2026 को ही जारी कर दी गई थी। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे NFL की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NFL Management Trainee Admit Card 2026 Overview

Recruitment OrganizationNational Fertilizers Limited (NFL)
Post NameManagement Trainee (MT) – Various Streams
Advt No.01 (NFL)/2026
Vacancies21 Posts
Job LocationAll India
Exam ModeOffline (OMR Based)
Exam Date11 July & 12 July 2026
NFL MT Exam City StatusReleased on 30 June 2026
NFL MT Admit Card Date08 July 2026
Official Websitenationalfertilizers.com / careers.nfl.co.in

NFL Management Trainee Admit Card 2026 Latest News

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मई से लेकर 12 जून 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। यह भर्ती परीक्षा कुल 21 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें मार्केटिंग (13 पद), फाइनेंस एंड अकाउंट्स (3 पद), इलेक्ट्रिकल (2 पद), मैटेरियल्स (1 पद), इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (1 पद) और केमिकल (1 पद) शामिल हैं।

इस भर्ती की लिखित परीक्षा (OMR Based) 11 और 12 जुलाई 2026 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप 30 जून 2026 को जारी की गई थी, और अब 08 जुलाई 2026 को इसके एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से इसे तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

How to Download NFL Management Trainee Admit Card 2026

  • सबसे पहले नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) की आधिकारिक वेबसाइट nationalfertilizers.com या सीधे करियर पोर्टल careers.nfl.co.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर “Careers” सेक्शन के अंतर्गत “Recruitment of Management Trainees in NFL-2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन होने के बाद आपको “Download Admit Card” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद NFL MT परीक्षा का एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब अपने एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी (जैसे परीक्षा केंद्र, शिफ्ट का समय) को अच्छे से चेक कर लें और परीक्षा के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

NFL Management Trainee Admit Card 2026 Important Links

NFL MT Written Exam Date11th & 12th July 2026
NFL MT Admit Card 2026Download Here
Official Websitenationalfertilizers.com
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram