NIOS Stream 1 Admission 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग स्ट्रीम 1 एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी

NIOS Stream 1 Admission 2026: राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा संस्थान (NIOS) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्ट्रीम 1 एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एनआईओएस और CSC SPV की साझेदारी के तहत CSC सेंटरों को NIOS सुविधा केंद्र बनाया गया है, जहां विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण, फीस भुगतान, प्रवेश स्थिति और रिजल्ट जैसी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। स्ट्रीम 1 के अंतर्गत वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो माध्यमिक (10वीं) एवं वरिष्ठ माध्यमिक (12वीं) की पढ़ाई ओपन स्कूलिंग के माध्यम से करना चाहते हैं।

NIOS Stream 1 Admission 2026 Overview

Organization NameNational Institute of Open Schooling (NIOS)
Admission StreamStream 1
Academic Session2026-27
Exam SessionApril–May 2027
CourseSecondary & Senior Secondary
Mode of ApplyOnline
Official Websitewww.nios.ac.in

NIOS Stream 1 Admission 2026 Details

एनआईओएस एक ओपन स्कूलिंग सिस्टम है जो विभिन्न पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। यह उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो नियमित स्कूल में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं या घर बैठे पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। स्ट्रीम 1 के अंतर्गत विद्यार्थी सभी विषयों में प्रवेश लेकर माध्यमिक (10वीं) या वरिष्ठ माध्यमिक (12वीं) शिक्षा पूरी कर सकते हैं।

एनआईओएस के माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं और नौकरी या अन्य कार्यों के साथ अपनी शिक्षा जारी रख सकते हैं। NIOS प्रमाणपत्र सभी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में मान्य होता है।

NIOS Stream 1 Admission 2026 Application Fee

CourseGeneral MaleFemaleSC/ST/Ex-Serviceman/PWD
Secondary (5 Subjects)₹2340₹1890₹1560
Senior Secondary (5 Subjects)₹2600₹2150₹1690
Additional Subject₹940₹940₹940
Online Processing Fee₹50

NIOS Stream 1 Admission 2026 Late Fee Details

PeriodLate Fee
1-15 August / 1-15 February₹260
16-31 August / 16-28 February₹520
1-15 September / 1-15 March₹910

NIOS Stream 1 Admission 2026 Eligibility

पात्रता विवरणसेकेंडरी (10वीं)सीनियर सेकेंडरी (12वीं)
न्यूनतम आयु14 वर्ष15 वर्ष
शैक्षणिक योग्यतास्व-प्रमाण पत्र देने वाला शिक्षार्थी भी पात्रकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक
प्रवेश हेतु पात्रतामाध्यमिक पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैंसीनियर सेकेंडरी पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं

NIOS Stream 1 Admission 2026 Required Documents

आवश्यक दस्तावेजमाध्यमिक (10वीं)सीनियर सेकेंडरी (12वीं)
शैक्षणिक योग्यताआठवीं कक्षा की मार्कशीट / स्व-सत्यापन10वीं कक्षा की मार्कशीट
जन्म प्रमाण पत्रआवश्यकआवश्यक
जाति प्रमाण पत्रआवश्यक (यदि लागू हो)आवश्यक (यदि लागू हो)
हस्ताक्षरआवश्यकआवश्यक
उम्मीदवार की फोटोआवश्यकआवश्यक

How to Apply NIOS Stream 1 Admission 2026

  • सबसे पहले एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Student Portal के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Stream 1 Admission 2026 के लिंक को ओपन करें।
  • नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

NIOS Stream 1 Admission 2026 Important Links

Apply OnlineApply for Block 1, Apply for Block 2
Official Websitewww.nios.ac.in
Check All Latest Updateswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram