Haryana Board 10th 12th Reappear Exam July 2026: हरियाणा बोर्ड 10वी और 12वी कंपार्टमेंट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

Haryana Board 10th 12th Reappear Exam July 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा फरवरी से मई 2026 तक आयोजित सेकेंडरी, सेकेंडरी-सह-पूर्व माध्यमिक, सीनियर सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी-सह-उत्तर माध्यमिक परीक्षाओं के परिणाम 12 मई 2026 एवं 14 मई 2026 को घोषित किए जा चुके हैं। उक्त परीक्षाओं के परिणाम अनुसार पात्र विद्यार्थियों के लिए जुलाई 2026 में कम्पार्टमेंट, इंप्रूवमेंट एवं अतिरिक्त श्रेणी की पूरक परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी। इसके लिए विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Haryana Board 10th 12th Reappear Exam July 2026 Overview

Board NameBoard of School Education Haryana (BSEH)
Exam NameCompartment / EIOP / Additional Category Exam 2026
SessionJuly 2026
Application ModeOnline
StateHaryana
Official Websitebseh.org.in

Haryana Board 10th 12th Reappear Exam July 2026 Important Dates

हरियाणा बोर्ड द्वारा जुलाई 2026 में आयोजित होने वाली कंपार्टमेंट एवं ईआईओपी परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू होगी। विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ निर्धारित तिथियों तक आवेदन कर सकते हैं।

Application TypeDate
Without Late Fee20 May 2026 to 28 May 2026
With ₹100 Late Fee29 May 2026 to 02 June 2026
With ₹300 Late Fee03 June 2026 to 07 June 2026
With ₹1000 Late Fee08 June 2026 to 11 June 2026

Haryana Board 10th 12th Reappear Exam July 2026 Application Fee

हरियाणा बोर्ड री-अपीयर परीक्षा जुलाई 2026 के लिए परीक्षा शुल्क 1000 रुपए निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय निर्धारित तिथि के अनुसार विलंब शुल्क का अतिरिक्त भुगतान भी करना होगा। परीक्षा शुल्क एवं लेट फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड द्वारा निर्धारित बैंक खाते में करना अनिवार्य है।

Haryana Board 10th 12th Reappear Exam July 2026 Eligibility

वे विद्यार्थी जो सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, ईआईओपी या अतिरिक्त श्रेणी परीक्षा के लिए पात्र घोषित किए गए हैं, वे जुलाई 2026 की पूरक परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं। पात्रता संबंधित जानकारी विद्यार्थी अपने रिजल्ट के अनुसार देख सकते हैं।

How to Apply Haryana Board 10th 12th Reappear Exam July 2026

  • सबसे पहले विद्यार्थी को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद कंपार्टमेंट / EIOP परीक्षा 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • आवश्यक दस्तावेज एवं विवरण अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करके इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Haryana Board 10th 12th Reappear Exam July 2026 Important Links

Start Application Form20 May 2026
Last Date Without Late Fee28 May 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationDownload from here
Official Websitebseh.org.in
Check Latest Updateswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram