DSR Machine Subsidy Scheme 2026: किसानों को डीएसआर मशीन पर मिलेगा ₹40,000 तक अनुदान, आवेदन शुरु

DSR Machine Subsidy Scheme 2026: हरियाणा सरकार ने फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए डायरेक्ट सीडेड राइस (DSR) परियोजना शुरू की है। डीएसआर धान की खेती की एक आधुनिक तकनीक है जिसमें धान के बीजों को डीएसआर मशीन की सहायता से सीधे खेत में बोया जाता है। इस योजना के तहत डीएसआर तकनीक अपनाने वाले किसानों को ₹4500 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा डीएसआर मशीन खरीदने वाले किसानों को मशीन की लागत का 50% या अधिकतम ₹40000 प्रति मशीन तक सब्सिडी दी जाएगी। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।

DSR Machine Subsidy Scheme 2026 Overview

Name of SchemeDirect Seeded Rice (DSR) Scheme
StateHaryana
DepartmentAgriculture and Farmers Welfare Department Haryana
ObjectivePromotion of Crop Diversification and Water Conservation
BeneficiariesFarmers of Haryana
Financial Assistance₹4500 Per Acre Incentive and Subsidy on DSR Machine
Pattern of Assistance50% of Machine Cost or Maximum ₹40000
Application ModeOnline
Registration Start Date27 May 2026
Last Date15 June 2026
Official Websiteagriharyana.gov.in

DSR Machine Subsidy Scheme 2026 उद्देश्य

डायरेक्ट सीडेड राइस (DSR) तकनीक को बढ़ावा देकर जल संरक्षण करना, खेती की लागत कम करना तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। डीएसआर तकनीक के माध्यम से धान की खेती में पानी की बचत होती है और फसल उत्पादन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

DSR Machine Subsidy Scheme 2026 Benefits

  • डीएसआर तकनीक से धान की खेती करने वाले किसानों को ₹4500 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • डीएसआर मशीन खरीदने वाले किसानों को मशीन की कीमत का 50% या अधिकतम ₹40000 तक सब्सिडी मिलेगी।
  • इस तकनीक से पानी की बचत होती है तथा श्रम लागत भी कम होती है।
  • योजना के तहत सहायता राशि किसानों के बैंक खाते में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भेजी जाएगी।

How to Apply DSR Machine Subsidy Scheme 2026

  • सबसे पहले कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • DSR Scheme से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • किसान पंजीकरण (Farmer Registration) पूरा करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

DSR Machine Subsidy Scheme 2026 Important Links

Registration Start Date27 May 2026
Last Date to Apply15 June 2026
Apply OnlineApply Now
Official Websiteagriharyana.gov.in
Check All Latest Schemeswww.iharyana.in

“`

Join WhatsApp Join Telegram