UP Police SI Final Result 2026: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

UP Police SI Final Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के 4543 पदों पर भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट 14 जुलाई 2026 को घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को किया गया था। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जून 2026 में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अब यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Recruitment OrganizationUttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (UPPRPB)
Exam NameSub Inspector / Platoon Commander Exam 2025
Vacancies4543 Posts
Job LocationUttar Pradesh
Exam ModeOffline (OMR Based)
Exam Date14-15 March 2026
PET/PST DateJune 2026
Final Result Date14 July 2026
Official Websiteupprpb.gov.in

UP Police SI Final Result 2026 Latest News

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त से लेकर 11 सितंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। यह भर्ती कुल 4543 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) के 4242 पद, महिला सब इंस्पेक्टर के 106 पद, प्लाटून कमांडर के 135 पद और एसएसएफ (Special Security Force) के 60 पद शामिल हैं।

लिखित परीक्षा का सफल आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को हुआ था, जिसके बाद 23 मार्च 2026 को परीक्षा की आंसर की जारी की गई थी। शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) का आयोजन 15-16 जून 2026 को किया गया तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 29-30 जून 2026 को आयोजित की गई थी। अब सभी चरणों के पूरा होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने 14 जुलाई 2026 को अंतिम चयन सूची (Final Result) जारी कर दी है जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

How to Download UP Police SI Final Result 2026

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upprpb.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर “UP Police Sub Inspector / Platoon Commander Final Result 2026” के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने फाइनल रिजल्ट की पीडीएफ फाइल (PDF) खुल जाएगी।
  • इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके अपना रिजल्ट चेक करना है।
  • यदि आपका नाम या रोल नंबर इस सूची में है, तो आपका चयन अंतिम रूप से हो चुका है।
  • अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।

UP Police SI Final Result 2026 Important Links

UP Police SI Final Result 2026Download Here
UP Police SI Result NoticeDownload Here
Official Websiteupprpb.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram