UCO Bank Apprentice Recruitment 2026: यूको बैंक ने अप्रेंटिस के 530 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं इस भर्ती का उद्देश्य बैंक में युवाओं को अपरेंटिस प्रशिक्षण प्रदान करना है यूको बैंक अपरेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Overview
| भर्ती संस्था | यूको बैंक (UCO Bank) |
| विभाग का नाम | मानव संसाधन प्रबंधन विभाग |
| पद का नाम | अपरेंटिस (Apprentice) |
| विज्ञापन संख्या | HO/HRM/RECR/2026-27/COM-02 |
| कुल पद | 530 पद |
| वेतनमान / स्टाइपेंड | ₹16,650/- प्रतिमाह |
| नौकरी का स्थान | ऑल इंडिया |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन की तिथि | 14 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | uco.bank.in |
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Vacancy Details
यूको बैंक द्वारा अपरेंटिस के कुल 530 पदों पर विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसका राज्यवार विवरण नीचे दिया गया है:
| राज्य / यूटी | SC | ST | OBC | EWS | UR | कुल पद |
|---|---|---|---|---|---|---|
| आंध्र प्रदेश | 0 | 0 | 2 | 0 | 5 | 8 |
| अरुणाचल प्रदेश | 0 | 0 | 0 | 0 | 1 | 1 |
| असम | 1 | 4 | 7 | 2 | 10 | 24 |
| बिहार | 6 | 0 | 10 | 2 | 16 | 34 |
| चंडीगढ़ | 0 | 0 | 1 | 0 | 3 | 4 |
| छत्तीसगढ़ | 0 | 5 | 0 | 0 | 4 | 9 |
| गोवा | 0 | 0 | 0 | 0 | 1 | 1 |
| गुजरात | 1 | 4 | 7 | 1 | 7 | 20 |
| हरियाणा | 2 | 0 | 4 | 1 | 8 | 15 |
| हिमाचल प्रदेश | 8 | 0 | 8 | 1 | 8 | 25 |
| जम्मू और कश्मीर | 0 | 0 | 0 | 0 | 3 | 3 |
| झारखंड | 1 | 6 | 0 | 0 | 5 | 12 |
| कर्नाटक | 1 | 0 | 5 | 0 | 5 | 11 |
| केरल | 0 | 0 | 3 | 0 | 7 | 10 |
| मध्य प्रदेश | 5 | 8 | 3 | 1 | 10 | 27 |
| महाराष्ट्र | 4 | 3 | 11 | 2 | 12 | 32 |
| मणिपुर | 0 | 0 | 0 | 0 | 2 | 2 |
| मेघालय | 0 | 0 | 0 | 0 | 1 | 1 |
| नागालैंड | 0 | 0 | 0 | 0 | 1 | 1 |
| नई दिल्ली | 3 | 0 | 5 | 0 | 5 | 13 |
| ओडिशा | 10 | 9 | 8 | 2 | 12 | 41 |
| पुदुचेरी | 0 | 0 | 0 | 0 | 1 | 1 |
| पंजाब | 9 | 0 | 7 | 1 | 7 | 24 |
| राजस्थान | 9 | 6 | 9 | 2 | 11 | 37 |
| सिक्किम | 0 | 0 | 0 | 0 | 1 | 1 |
| तमिलनाडु | 6 | 0 | 7 | 1 | 7 | 21 |
| तेलंगाना | 1 | 0 | 2 | 0 | 5 | 8 |
| त्रिपुरा | 0 | 1 | 0 | 0 | 4 | 5 |
| उत्तर प्रदेश | 11 | 0 | 15 | 3 | 16 | 45 |
| उत्तराखंड | 1 | 0 | 1 | 0 | 6 | 8 |
| पश्चिम बंगाल | 26 | 3 | 32 | 4 | 21 | 86 |
| कुल | 106 | 49 | 147 | 23 | 205 | 530 |
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Important Dates
यूको बैंक अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए विज्ञापन 13 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया। ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने तथा परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन लिखित परीक्षा 7 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Application Fee
इस भर्ती में सामान्य, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹800/- प्लस जीएसटी रखा गया है, जबकि सामान्य, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी महिला/ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए ₹600/- प्लस जीएसटी तथा एससी, एसटी एवं दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹200/- प्लस जीएसटी रखा गया है।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Age Limit
यूको बैंक अपरेंटिस भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तक रखी गई है। इसमें आयु सीमा की गणना 01 अक्टूबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी, तथा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification
| पद का नाम | कुल पद | योग्यता |
|---|---|---|
| अपरेंटिस (Apprentice) | 530 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री |
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Selection Process
यूको बैंक अपरेंटिस भर्ती में चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद BFSI Sector Skill Council (BFSI SSC) द्वारा ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होगी।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Exam Pattern
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य / वित्तीय जागरूकता (General/Financial Awareness) | 25 | 25 |
| सामान्य अंग्रेजी (General English) | 25 | 25 |
| रीजनिंग योग्यता एवं कंप्यूटर अभिक्षमता (Reasoning & Computer) | 25 | 25 |
| मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude) | 25 | 25 |
| कुल | 100 | 100 |
- परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे।
- परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट की होगी।
- जनरल और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 40 तथा एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग श्रेणी के लिए 35 अंक हैं।
- अभ्यर्थी परीक्षा अपने स्वयं के कैमरा-युक्त डेस्कटॉप, लैपटॉप या स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे दे सकेंगे।
How to Apply UCO Bank Apprentice Recruitment 2026
- सबसे पहले NATS पोर्टल (nats.education.gov.in) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना है।
- इसके बाद NATS पोर्टल पर लॉगिन करके यूको बैंक अपरेंटिस प्रोग्राम के लिए आवेदन करना है और अपना एनरोलमेंट आईडी नोट कर लेना है।
- योग्य उम्मीदवारों को BFSI SSC की तरफ से ईमेल प्राप्त होगा, जिसमें दिए गए लिंक के माध्यम से अतिरिक्त विवरण भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर सही से अपलोड करने हैं।
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Important Links
| Online Application Start Date | 14 October 2026 |
| Last Date Online Application form | 29 October 2026 |
| NATS Portal Registration | Registration Here |
| Apply Online / BFSI Portal | Apply Online |
| Official Notification PDF | Download Notification |
| Official Website | uco.bank.in |
| Check All Latest Jobs | iharyana.in |
